{"_id":"5a300d404f1c1b87698c12d5","slug":"111513098560-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम की काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरकॉम की काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर का धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगे पूरी न होने पर धरना देकर रोष जताया
पावरकॉम मैनेजमेंट और राज्य सरकार पर लगाए आरोप, नारेबाजी
बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग न करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
पावरकॉम के अधीन कार्यरत काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर की ओर से मंगलवार को मंडल कार्यालय के समक्ष लंबित मांगों के लिए प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने पावरकॉम मैनेजमेंट और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास निकाली। साथ ही शीघ्र ही मांगें पूरी न करने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी भी दी।
एसोसिएशन नेताओं ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। इसके कारण उन्हें संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उनकी मांगें लंबे समय से अधर में लटकी हैं लेकिने पावरकॉम अधिकारियों को बार-बार कहने पर भी उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। जूनियर इंजीनियर प्राथमिक वेतन स्केल 17,450 से बढ़ाकर 19,770 करने, जेई से एएई की पदोन्नति जल्द करने, जेई को फील्ड में आने वाली मुश्किलों को हल करने की मांग कर रहे हैं।
नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया गया तो वह संघर्ष तीव्र करने पर विवश होंगे। साथ ही जूनियर इंजीनियर भविष्य में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग भी नहीं करेंगे। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह, बलजीत सिंह, जगरूप सिंह, सुखपाल सिंह, शीतल बांसल, सुलजतान सिंह, नछतर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
(जगदीश जोशी, मुक्तसर)