{"_id":"5cc47267bdec2207087128ec","slug":"101556378215-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराबाद ने चेन्नई, मुंबई ने मालीगांव, कोलकाता ने दिल्ली और मध्य रेलवे मुंबई ने इलाहाबाद को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराबाद ने चेन्नई, मुंबई ने मालीगांव, कोलकाता ने दिल्ली और मध्य रेलवे मुंबई ने इलाहाबाद को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। रेल कोच फैक्टरी के क्रिकेट स्टेडियम में 32वीं ऑल इंडिया रेलवे महिला क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू हो गई है। पांच मई तक चलने वाली चैंपियनशिप के मैच आरसीएफ के अलावा जालंधर की हरभजन क्रिकेट अकादमी में होंगे। सभी मैच 50-50 ओवर के होंगे। इसमें रेलवे की आठ टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। पूल-ए में पश्चिम रेलवे मुंबई, पूर्व रेलवे कोलकाता, उत्तर रेलवे नई दिल्ली और उत्तर फ्रंटियर रेलवे मालीगांव व पूल-बी में दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद, उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद, मध्य रेलवे मुंबई, दक्षिण रेलवे चेन्नई शामिल हैं। तीन मई को सेमीफाइनल मैच हाेंगे। चार मई को तीसरी और चौथी पोजीशन व पांच मई को फाइनल मैच होंगे। इसका उद्घाटन आरसीएफ खेल संघ के अध्यक्ष और प्रमुख वित्त सलाहकार सीएम जिंदल ने किया।
शनिवार को पहले मैच में दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद ने दक्षिण रेलवे चेन्नई को 101 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकंदराबाद की टीम 49.4 ओवर में 216 रन बनाकर आउट हो गई। टी. शनि ने 43, आशा ने 36, अरुंधति रेड्डी, एसके नायडू ने 25-25 रन बनाए। चेन्नई की विलासनी ने 38 रन देकर 4 विकेट लिए। चेन्नई की टीम 115 रन बनाकर आउट हो गई। विजय लक्ष्मी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए जबकि विलासनी ने 22 और नेहल ने 17 अविजित रन बनाए। सिकंदराबाद की स्वागिता ने 3 विकेट लिए, जबकि शनि ने 2 विकेट चटकाए।
हरभजन क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में दूसरे मैच में पश्चिम रेलवे मुंबई ने उत्तर फ्रंटियर रेलवे मालीगांव को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मालीगांव की टीम 40.3 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गई। कल्पना चौटल ने 26 और रेखा रानी ने 20 रन बनाए। मुंबई की कविता पाटिल ने 3, ललिता और पुष्पा ने 2-2 विकेट चटकाए। मुंबई की टीम ने 33.5 ओवरों मे 5 विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम राउत ने 34, नुजहत परवीन ने 33 और अनिता लोधी ने 31 रन बनाए। शांतिराय और अर्चना दत्ता ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
तीसरे मैच में पूर्व रेलवे कोलकाता ने उत्तर रेलवे नई दिल्ली को 28 रन से हराया। जालंधर की हरभजन क्रिकेट अकादमी मैदान में मध्य रेलवे मुंबई ने उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद को शिकस्त दी। चैंपियनशिप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रहीं मिताली राज के अलावा पूनम राउत, एकता बिष्ट, वेदा कृष्णामूर्ति, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुंधती रेड्डी, नुजहत परवीन, प्रीति बोस, सुभा लक्ष्मी, मोना मिश्रा सरीखी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले रही हैं। ौके पर आरसीएफ खेल संघ के ऑनरेरी जनरल सेक्रेटरी जीएस नारंग, चीफ क्वालिटी मैनेजर नितिन चौधरी, राम कुमार ध्यान चंद अवार्डी वरिष्ठ खेल अधिकारी, एथलेटिक्स कोच स्वर्ण सिंह डिल्लों, कोच जसविंदर सिंह, गोल्फर जगमोहन सिंह और आरसीएफ खेल संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।