{"_id":"5c868dacbdec22145544dcca","slug":"101552321964-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मेडिकल अस्पताल अमृतसर रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मेडिकल अस्पताल अमृतसर रैफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, अमृतसर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सिविल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की पहचान मुनीश कुमारी (23) निवासी गांव करोली के रूप में हुई है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार प्रसव से पहले महिला के सभी टेस्ट हुए थे। डॉक्टरों ने बताया था कि नॉर्मल डिलीवरी होगी लेकिन प्रसव के बाद ब्लीडिंग बंद नहीं हो पाई। इसके कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने महिला को सात यूनिट ब्लड चढ़ाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें अमृतसर रेफर किया लेकिन परिजनों ने उन्हें सरना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां के डाक्टरों ने भी उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया तो अब वह डलहौजी रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए हैं। सिविल अस्पताल के कार्यकारी एसएमओ डाक्टर एमएल अत्री ने बताया कि महिला को अचानक पीपीएच (ब्लीडिंग न रुकने) की प्राब्लम हो गई थी। बिगड़ी हालत को देखते हुए अस्पताल की ओर से उन्हें सात यूनिट ब्लड चढ़ा कर, अमृतसर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।