फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एसएसपी की जिप्सी पर फायरिंग मामले में वकील समेत पांच से पूछताछ

एसएसपी की जिप्सी पर फायरिंग मामले में वकील समेत पांच से पूछताछ

Thu, 21 Feb 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी की जिप्सी पर फायरिंग मामले में वकील समेत पांच से पूछताछ
एसएसपी की जिप्सी पर फायरिंग मामले में वकील समेत पांच से पूछताछ
विज्ञापन

चार घंटे की पूछताछ के बाद भी एसआईटी की टीम ने अपने पास ही रोका
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। बहिबल कलां गोलीकांड में एसआईटी ने पूर्व एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा की पायलट जिप्पी पर 12 बोर की गन से फायरिंग करने के मामले में एसएसपी के करीबियों से पूछताछ तेज कर दी है। एक दिन पहले एसआईटी द्वारा शहर के एक नामी वकील समेत कुछ अन्य व्यक्तियों के घरों पर रेड की गई थी। वीरवार को एसआईटी द्वारा उक्त वकील समेत पांच लोगों की पुलिस लाइन में पूछताछ की गई। करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद एसआईटी की टीम ने इन सभी को अपने पास रोका हुआ है।
जानकारी के अनुसार बहिबल कलां गोलीकांड मामले में एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके मोगा के पूर्व एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा पर गोलीकांड की घटना वाले दिन अपनी पायलट जिप्पी पर 12 बोर की गन से खुद ही फायरिंग करवाए जाने के आरोप है। फायरिंग की वजह से जिप्सी पर 18 निशान पड़ गए थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान एसएसपी की जिप्सी के ड्राइवर गुरनाम सिंह ने एसआईटी के सामने बयान दर्ज करवाया था कि उस दिन जिप्सी पर कोई फायरिंग ही नहीं हुई थी। एसआईटी ड्राइवर के इस बयान को अदालत में भी दर्ज करवा चुकी है। इस मामले में फायरिंग में प्रयोग गन की पड़ताल के तहत एसआईटी ने बुधवार को एक वकील समेत कुछ व्यक्तियों के घरों पर दबिश दी गई थी और वीरवार को इन सभी से डीएसपी की निगरानी में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एसआईटी को जानकारी मिली है कि जिप्सी पर फायरिंग करने में इन्हीं लोगों का हाथ है और फायरिंग के लिए इनमें से एक की गन का प्रयोग किया गया। जिन लोगों से वीरवार को पूछताछ की गई है, उनमें वकील के अलावा बहिबल गोलीकांड मामले में नामजद एसपी बिक्रमजीत सिंह का एक गनमैन, कार डीलर का एक सहयोगी और उसके दो निजी गनमैन शामिल हैं। पुलिस लाइन में पूछताछ के बाद भी एसआईटी ने इन सभी को अपने पास रोका हुआ है। इस मामले में एसआईटी के सदस्य व एसएसपी कपूरथला सतिंदरपाल सिंह ने कहा कि फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है जिसका जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed