फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नहीं आए सिद्दू, 2 घंटे इंतजार के बाद धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर लौटे भाजपाई

नहीं आए सिद्दू, 2 घंटे इंतजार के बाद धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर लौटे भाजपाई

Sun, 17 Feb 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
नहीं आए सिद्दू, 2 घंटे इंतजार के बाद धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर लौटे भाजपाई
नहीं आए सिद्धू, इंतजार के बाद प्रदर्शन कर लौटे भाजपाई
विज्ञापन

तीनों विधानसभा हलकों से जुटे भाजपा पदाधिकारियों ने मिनी सचिवालय के बाहर लगाया धरना
स्थानीय निकाय मंत्री ने 120 करोड़ के सीवरेज-वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के एप्रूवल का एलान करने आना था पठानकोट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिले में 120 करोड़ की लागत से शुरू होने वाले सीवरेज और वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की एप्रूवल की घोषणा के लिए रविवार को बनाया स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का प्रोग्राम रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम रद्द होने की सूचना न होने के कारण सिद्धू को घेरने का प्लान बनाकर बैठे भाजपाई अलसुबह ही मिनी सचिवालय के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए। सरकारी अमले को भी कार्यक्रम रद्द होने की सूचना नहीं दी गई थी लिहाजा सभी अधिकारी और कर्मचारी भी सुबह मिनी सचिवालय पहुंच गए। 11 बजे के तय प्रोग्राम के डेढ़ घंटे बाद भी सिद्धू के न पहुंचने पर साढ़े 12 बजे भाजपाइयों के सब्र का बांध टूट गया। हाथों में सिद्धू विरोधी नारों से लिखी तख्तियां और काले पटके लगाकर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने सिद्धू की गैरहाजिरी में ही मिनी सचिवालय को घेर लिया। तीनों विधानसभा हलकों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के दोनों गेटों के बाहर धरना लगा दिया और सिद्धू से इस्तीफे की मांग करने लगे। डेढ़ घंटे भाजपा ने पठानकोट-जम्मू हाईवे पर धरना दिया और सिद्धू समेत पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस्तीफा देकर निभाएं पाकिस्तान से दोस्ती : सलारिया
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा के नेतृत्व में किए गए रोष प्रदर्शन में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्वर्ण सलारिया भी पहुंचे। सलारिया ने कहा कि सिद्धू एक जिम्मेदारी भरे पर पद पर आसीन हैं। ऐसे बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता, फिर भी अगर सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम उबाल खा रहा है तो वह अपने ओहदे से इस्तीफा दें और फिर इमरान के साथ प्रेम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यह सैनिकों नहीं देश की आत्मा पर हमला है, इसका खामियाजा पाकिस्तान और आतंकवादियों को भुगतना होगा। इस मौके पर पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन महाजन, पूर्व विधायक सीमा, पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपांशु घई, भाजयुमो पंजाब सोशल मीडिया इंचार्ज सन्नी सरोच, प्रदेश सचिव मनदीप अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष अमरीक सिंह, हिमांशु घई, विक्की वर्मा, राजकुमार बिट्टू और डॉ. संजय शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन




फोटो:-1-मिनी सचिवालय के बाहर धरना लगाकर बैठे भाजपा और भाजयुमो पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed