{"_id":"5be068c0bdec2269b96c92e0","slug":"101541433536-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा जख्मी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत गांव मोहनके उताड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने सोमवार को मृतक के भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
बलविंदर सिंह (22) पुत्र गुरबचन सिंह वासी मोहनके उताड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसकी बुआ का बेटा राकेश सिंह (20) पुत्र जसपाल सिंह वासी जंडवाला बाइक से गांव मोहनके उताड़ जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचे आरोपी मुख्तियार सिंह वासी चक कंधेशाह थाना लक्खोके बहराम जिला फिरोजपुर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। राकेश सिंह की नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मामले की तफ्तीश थाना गुरुहरसहाए के एएसआई राज सिंह कर रहे हैं। बलविंदर सिंह के बयान पर थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी मुख्तियार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
-------------