फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   स्कूल के बाहर से कूड़े का डंप हटवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

स्कूल के बाहर से कूड़े का डंप हटवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Aug 2018 09:44 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के बाहर से कूड़े का डंप हटवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
स्कूल के बाहर कूड़े का डंप हटवाने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पार्षद रोनी और पार्षद-पति गुल्लू के विरोध के बाद लोगों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पटेल चौक स्थित साईंदास स्कूल के ग्राउंड के पास बने कूड़े के डंप को हटवाने की मांग को लेकर इलाके के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार इस डंप की वजह से स्कूली बच्चों के साथ पूरा इलाका और फूल मार्केट के दुकानदार परेशानी झेल रहे हैं। जब तक इस डंप को हटाया नहीं जाता संघर्ष जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार पार्षद दविंदर सिंह रोनी और पार्षद पति मोहिंदर सिंह गुल्लू ने भी साईंदास स्कूल के पास बने डंप को हटाने का मुद्दा उठाया था। अब इस मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए इलाका निवासियों ने भी विरोध करना शुरू कर दिया हैं। इलाका निवासी गिरधारी लाल, सरबजीत सिंह और गोपाल राय ने कहा कि निगम प्रशासन को चाहिए की कूड़े का डंप यहां से हटवाएं क्योंकि यहां आसपास रिहायशी क्षेत्र हैं। वहीं बच्चों को स्कूल, खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान और फूल बेचने वालों की दुकानें हैं। उन्होंने कहा कि इस डंप से कचरे की गंदगी को समय पर नहीं उठाया जाता। इस कारण सारा कूड़ा सड़क के बीच तक आ गया है। मौके पर पहुंचे निगम के हेल्थ अफसर डॉ. श्रीकृष्ण ने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया और आश्वासन दिया है कि निगम अधिकारियों व क्षेत्र विधायक के साथ बैठक करने के बाद इस डंप का कोई हल निकाला जाएगा। इलाका निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ था फिर से धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed