{"_id":"5b44e30d4f1c1b0e278b5a71","slug":"101531241229-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे ड़ियों को सरकारी नौकरियां देने का वादा युवाओं के साथ भद्दा मजाक: कालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे ड़ियों को सरकारी नौकरियां देने का वादा युवाओं के साथ भद्दा मजाक: कालिया
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ियों को सरकारी नौकरियां देने का वादा युवाओं के साथ भद्दा मजाक: कालिया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि नशेड़ियों को नशा छुड़ाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी नौकरियां देने की जो घोषणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने की है। यह पंजाब के युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक है। कांग्रेस सरकार के शासन के 15 महीने बीत जाने के बाद भी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार राज्य के युवाओं के साथ किया गया घर घर नौकरी देने का चुनावी वादा पूरा करने में बुरी तरह से विफल रही है। कालिया ने कैप्टन सरकार के इस निर्णय को बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में लिया गया निर्णय करार दिया है। इस निर्णय से पंजाब के युवा जो नशा नहीं करते उनको भी सरकारी नौकरी लेने के लिए नशे का रास्ता अपनाने पर विवश होना पड़ेगा। कालिया ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार घबराहट व जल्दबाजी से बिना सोचे विचारे कार्रवाई करने की बजाय, नशे से निपटने के लिए एक स्पष्ट नीति लेकर आए जिसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जा सके।