{"_id":"5b4239584f1c1b18308b4fe8","slug":"101531066712-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति घायल
जालंधर। एक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में बाइक सवार पति-पत्नी आ गए, जिसमें महिला की मौत हो गई। चौगिटी चौक के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक महिला की पहचान राजविंदर कौर पत्नी बलजीत सिंह निवासी देवी दासपुर, करतारपुर के रूप में हुई है। घटना के बारे में महिला के पति बलजीत सिंह ने कहा कि वह अपने ससुराल गाव रायपुर फसाला से अपनी पत्नी को लेकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में चौगिटी चौक के पास एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने ट्रक चालक को टोल प्लाजा पर काबू कर लिया।