{"_id":"5a315e7b4f1c1b96698b8bd5","slug":"101513184891-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम कार्यालय के समक्ष दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम कार्यालय के समक्ष दिया धरना
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान बोले, कैप्टन सरकार वादों से भाग रही है
फिरोजपुर में किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम कार्यालय के सामने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जीरा विधानसभा हलके में भारतीय किसान यूनियन पंजाब ने अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह जीरा ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने किसानों से चुनाव दौरान कई वादे किए, लेकिन अभी तक कोई वादा पूरा नहीं किया है। कांग्रेस अपने वादों से भाग रही है।
महासचिव बलदेव सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार किसानों के प्रत्येक कर्जें माफ करने की बातों से भाग कर दो लाख रुपये कर्जें की बात करने लगी है। अभी तक किसानों को एक रुपया तक नहीं दिया है। किसानों की मांगों को मनवाने के लिए किसान जत्थेबंदियां आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर जिला प्रधान अवतार सिंह फेरोके ने कहा कि पुलिस कांग्रेस नेताओं के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। एक कांग्रेसी नेता ने एक किसान से ठगी मारी है। यही नहीं कांग्रेसियों द्वारा तूड़ी छिलका यूनियन का रोजग़ार खोलने के लिए भी कई हथकंडे अपनाये जा रहे है। इन सभी मामलों पर पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साधी हुई है। मजदूर नेता दिलबाग सिंह ने कहा की जहाँ किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है वहीं मजदूर जत्थेबंदियां भी संघर्ष कर रही है,उन्होंने कहा की अपना हक़ लेने के लिए किसान मजदूरों को भी एकता की जरुरत है तथा क्रन्तिकारी पेंडू मजदूर यूनियन किसानों की हर लड़ाई में कंधे के साथ कंधा जोडक़र खड़ी है। इस मौके पर मजदूर नेता गुरदेव सिंह, उप प्रधान गुरबचन सिंह कस्सोआना,जिला कोषाध्यक्ष जगराज सिंह,ज्ञान सिंह शाहवाला व जिला महासचिव सुखवीर सिंह समेत कई किसान उपस्थित थे।
--------------------
फोटो संख्या-13एफजेडआरपी04
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) के एसडीएम कार्यालय के समक्ष किसानों ने दिया धरना।