{"_id":"6102e5b38ebc3e585e421c7c","slug":"10-trucks-carrying-crushers-illegally-seized-in-punjab-pathankot-news-pkl421786310","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अवैध तरीके से क्रशर मैटीरियल लाने वाले 10 ट्रक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अवैध तरीके से क्रशर मैटीरियल लाने वाले 10 ट्रक जब्त
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से पंजाब में अवैध तौर पर क्रशर मैटीरियल लाने के आरोप में थाना सुजानपुर पुलिस ने 10 वाहनों को जब्त कर ट्रक चालकों पर मामला दर्ज किया गया है। सुजानपुर पुलिस ने यह कार्रवाई पंजाब माइनिंग विभाग की शिकायत के बाद की है। पुलिस ने 2 दिन में इस मामले में 12 वाहन जब्त किए और चालकों पर मामला दर्ज किया। वहीं जम्मू-कश्मीर के क्रशर मालिक इसे धक्केशाही बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम ने पंजाब-जम्मू-कश्मीर के इंटरस्टेट नाके माधोपुर में नाका लगाया। इस दौरान क्रशर मैटीरियल से लदे 10 ट्रक और टिप्पर पकड़े हैं। माइनिंग अधिकारी गगन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आने वाले ट्रक नियमों की उल्लंघना कर ओवरलोड मैटीरियल लेकर आ रहे हैं। इससे पंजाब सरकार को रोजाना लाखों का नुकसान हो रहा है। इसके चलते नाके लगाकर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 10 गाड़ियों संबंधी जम्मू-कश्मीर के माइनिंग विभाग से वेरिफिकेशन की जा रही है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक ट्रक/टिप्परों को सुजानपुर पुलिस कब्जे में रखे। जिसके बाद पुलिस ने 10 अज्ञात ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर से पहुंचे क्रशर मालिकों ने इस कार्रवाई को गलत ठहराया और पठानकोट पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जम्मू-कश्मीर के क्रशर मालिक सर्वेश्वर शर्मा, मकसूद चौधरी ने कहा कि उनकी गाड़ियां अंडरलोड थी। इसके बावजूद उनके ट्रक चालकों पर मामले दर्ज किए गए।
फोटो:-1-पंजाब-जम्मू कश्मीर सीमा स्थित माधोपुर में पकड़े गए जम्मू-कश्मीर के क्रशर वाहन।