{"_id":"689b6c008c3ee480f800a581","slug":"1-crore-67-lakh-fraud-in-the-name-of-doubling-the-money-moga-news-c-371-1-mog1001-101551-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पैसा दोगुने करने के नाम पर 1 करोड़ 67 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पैसा दोगुने करने के नाम पर 1 करोड़ 67 लाख की ठगी
Tue, 12 Aug 2025 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। थाना धर्मकोट पुलिस ने छह महीने में पैसे दोगुने करने के लालच देकर 1 करोड़ 67 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना धर्मकोट के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि गांव कैला निवासी हरमनप्रीत सिंह ने 27 फरवरी 2025 को एसएसपी मोगा को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका रिश्तेदार मोहाली निवासी प्रभजीत सिंह नया कारोबार शुरू करना चाहते थे। साल 2020 में उनके रिश्तेदार की मुलाकात अमृतसर निवासी हरपाल सिंह, उसकी पत्नी हिना और तलवंडी भाई निवासी मैनेजर मनप्रीत सिंह से हुई। हरपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई नेवी में कार्यरत है और दुबई में बिट ग्रो नामक कंपनी चलाई जा रही है, जिसमें निवेश करने पर छह माह में राशि दुगनी कर लौटाई जाएगी। मार्च 2024 से सितंबर 2024 के बीच, विभिन्न तरीकों से शिकायतकर्ता व उसके साथियों ने हरपाल सिंह को कुल 2 करोड़ 67 लाख रुपये दिए। हरपाल सिंह ने 1 करोड़ रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष 1 करोड़ 67 लाख रुपये व मुनाफा लौटाने का आश्वासन देकर टालमटोल करता रहा। सिक्योरिटी के तौर पर चार चेक भी दिए गए। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद हरपाल सिंह, उसकी पत्नी हिना, पिता गुरदीप सिंह और साथी मनप्रीत सिंह के खिलाफ थाना धर्मकोट में मामला दर्ज किया है।