फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   iraq, punjabi, safe, CM

इराक में पंजाबी पूरी तरह महफूज : बादल

Sat, 21 Jun 2014 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sat, 21 Jun 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
iraq, punjabi, safe, CM
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इराक में गृह युद्ध के चलते वहां फंसे पंजाबी पूरी तरह महफूज हैं। उन्हें इस संकट से निकालने के लिए राज्य सरकार लगातार केंद्र से संपर्क में है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार सुबह ही उन्हें ताजा स्थिति से अवगत करवाते हुए सभी पंजाबियों के सुरक्षित होने की बात कही है।
विज्ञापन



बादल ने यह बात शनिवार को लंबी हलके में आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इराक में पंजाबियों का फंसा होना चिंता का विषय है। इसलिए उनकी सलामती के लिए सरकार तो पूरा जोर लगा ही रही है, वहीं दुआएं भी जरूरी हैं। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी समेत समूह धार्मिक संस्थाओं से पंजाबियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए अरदास करने और दुआएं मांगने की बात पर भी जोर दिया।
विज्ञापन



सिखों में फूट डालने की कोशिश कर रही कांग्रेस
हरियाणा की कांग्रेस सरकार द्वारा अलग से गुरुद्वारा प्रबंधकीय कमेटी बनाने की तजवीज का सख्त विरोध करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही फूट डालो और राज्य करो की नीति पर चलती रही है। अब एक बार फिर से सिखों में फूट डालने की साजिश के तहत ही ऐसी चालें चली जा रही हैं। देश के लोगों ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ फतवा देकर पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा दिया, मगर इसके बावजूद कांग्रेस कोई सबक नहीं ले रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरतानवी हुकूमत के दौरान सिखों के लंबे संघर्ष और कुर्बानियों के बाद कानून बना। तब कहीं जाकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की स्थापना हुई थी। जिस कारण शिरोमणि कमेटी ही सिक्खों की सर्व प्रवानित संस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा मुक्ति अभियान में सहयोग दें पंचायतें
राज्य को नशा मुक्त करने की बात दोहराते हुए मुख्यमंत्री बादल ने इस अभियान में लोगों से सहयोग की मांग की। उन्होंने कहा कि नौजवानों को नशों की दलदल से बाहर निकालने के लिए पंचायतें भी अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना की है और पुनर्वास केंद्र बनाए जा रहे हैं, जहां नशा छोड़ने वाले मरीजों को दवा मुफ्त दी जा रही है।

बिजली के लिए पुख्ता प्रबंध कर रही है सरकार
बिजली सप्लाई के बारे में बादल ने कहा कि खेती ट्यूबवेलों और घरेलू बिजली सप्लाई के लिए राज्य सरकार पुख्ता प्रबंध कर रही है। गर्मी ज्यादा होने के चलते बिजली की मांग और सप्लाई में कुछ अंतर आता है तो उसे तुरंत पूरा किया जाएगा।

बतौर सीएम पीएम से कभी भी मिल सकता हूं
शिअद-भाजपा के रिश्तों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों दलों का सास-बहु का रिश्ता है। इस बार में किसी को कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री राज्य के मुखिया के तौर पर प्रधानमंत्री से किसी भी समय मिल सकता है, क्योंकि ऐसी मिलनियों का मकसद राज्यों का हित और मांगों-मसलों को उठाना होता है। राज्य के विकास को लेकर कोई भी नेता उनके साथ जाना चाहे, उन्हें कोई एतराज नहीं है।


मुख्यमंत्री ने गांव मिड्डा, मोहला, रत्ता टिब्बा, करम पट्टी, रानीवाला, कट्टियांवाली, पक्की टिब्बी और कबरवाला में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलें सुनीं और विकास के लिए ग्रांट मंजूर कीं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, एससीबीसी भलाई विभाग पंजाब के डायरेक्टर परमजीत सिंह, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, डीआईजी यूरिंदर सिंह हेयर, डीसी जसकिरन सिंह, एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल, एडीसी (विकास) रामबीर सिंह और एसडीएम कुमार अमित हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed