फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   in Fifty doctors two specialist

पचास डॉक्टरों में से दो ही स्पेशलिस्ट

Sat, 28 Sep 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 28 Sep 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
in Fifty doctors two specialist
मालवा क्षेत्र के जाने-माने राजिंदरा अस्पताल की ओपीडी में आयोजित दो दिवसीय मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप में शनिवार को पहले ही दिन अव्यवस्थाओं की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सैकड़ों की गिनती में चेकअप को पहुंचे मरीजों को देखने के लिए केवल दो स्पेशलिस्ट डाक्टर थे। मरीजों को चेकअप से पहले अपनी रजिस्ट्रेशन कराने में भी काफी दिक्कत हुई। रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज कहां जाए या क्या करें, उन्हें इस बारे में बताने के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं था। रजिस्ट्रेशन करने को टेबल भी कम लगे थे। पहले दिन कैंप में 750 मरीजों की जांच हुई। रविवार को भी यह कैंप चलेगा।
विज्ञापन


पहली ही स्टेज पर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का पता लगाकर मरीज को बढ़िया चिकित्सा सेवाएं देने के उद्देश्य से पंजाब सरकार की ओर से शनिवार को राजिंदरा अस्पताल की ओपीडी में दो दिवसीय मेगा स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। मैक्स हेल्थ केयर के सहयोग से आयोजित इस कैंप में मैक्स से बीस डॉक्टर आए थे। राजिंदरा अस्पताल के भी तीस डॉक्टर इसमें लगे रहे। पचास डॉक्टरों में से सिर्फ दो ही कैंसर के स्पेशलिस्ट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही दिन अव्यवस्थाओं की वजह से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस कैंप में पहले तो रजिस्ट्रेशन कहां होना है, इसके लिए क्या करना है, इस बारे में मरीजों को सही ढंग से गाइड करने के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं था। रजिस्ट्रेशन के लिए टेबल काफी कम लगे थे। इसके चलते लंबी लाइनों में लगकर मरीजों को रजिस्ट्रेशन करानी पड़ी। इसके बाद भी मरीजों की दिक्कतें कम न हुईं, संदिग्ध मरीजों की चेकअप के लिए केवल दो स्पेशलिस्ट डाक्टर थे, जो मैक्स हेल्थ केयर से आए थे।

औपचारिकता निभाने को राजिंदरा अस्पताल के ईएनटी, गाइनी और सर्जरी के डाक्टरों ने कैंसर के संदिग्ध मरीजों की जांच की। मरीज सतनाम सिंह ने कहा कि पहले तो रजिस्ट्रेशन कराने में काफी परेशानी हुई। धक्का-मुक्की के बीच लाइन में लगकर रजिस्ट्रेशन कराई और अब जांच के नाम पर राजिंदरा के ही डाक्टर ने देख लिया। अगर सरकार को यही सब करना था, तो फिर उन्हें परेशान क्यों किया।

इस कैंप के चलते राजिंदरा की ओपीडी में जनरल रोगों की जांच के लिए आने वाले मरीजों को भी परेशानी हुई। राजिंदरा के डाक्टर कैंसर के मरीजों का चेकअप कर रहे थे। इसके चलते कई मरीज तो जांच कराए बगैर वापस चले गए।
कैंप में संदिग्ध मरीजों के पैप समीअर, एफएनएसी, खून, मेमोग्राफी, सीटी स्कैन समेत और टेस्ट किए गए। पहले दिन कैंप में 750 मरीजों की जांच हुई। रविवार को भी यह कैंप चलेगा।


अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. वीके शारदा ने माना कि मैक्स से कैंसर के स्पेशलिस्ट डाक्टर कम आए थे। उन्होंने कहा कि लेकिन राजिंदरा के डाक्टरों ने मरीज देख लिए हैं। कैंप में मैक्स हेल्थ केयर से कैंसर से संबंधित माहिरों में डा. सचिन गुप्ता, डा. अभिषेक पारूख मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed