{"_id":"668ab198807c11f0a10ea52f","slug":"husband-murdered-wife-with-scissors-in-firozpur-accused-had-court-marriage-four-months-ago-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंची से पत्नी की हत्या: 4 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज, पहली पत्नी की हत्या में आरोपी काट चुका 10 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंची से पत्नी की हत्या: 4 महीने पहले की थी कोर्ट मैरिज, पहली पत्नी की हत्या में आरोपी काट चुका 10 साल की सजा
Sun, 07 Jul 2024 08:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 07 Jul 2024 08:48 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में एक व्यक्ति ने कैंची से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने चार महीने पहले की कोर्ट मैरिज की थी। मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी। आरोपी पति पहली पत्नी की हत्या में 10 साल की कैद की सजा काटकर आया था।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का के राजपूत मोहल्ले में एक व्यक्ति ने कैंची घोंप पत्नी की हत्या कर दी। चार माह पूर्व ही उसने कोर्ट मैरिज की थी। ये उसकी दूसरी पत्नी थी। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी पहली पत्नी की हत्या के आरोप में 10 साल की सजा काट कर छह माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था।
मृतका प्रकाश कौर (50) के भतीजे शंटी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि प्रकाश कौर उसकी ताईं है। ताईं के पति की मौत हो चुकी है। करीब 4 महीने पहले रमन शर्मा नाम के शख्स जो करीब 6 महीने पहले अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में जेल से करीब 10 साल की सजा काट कर वापस लौटा था। उससे ताईं की कोर्ट मैरिज करवाई थी। रमन उसकी ताईं को बेटे का घर छोड़ अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
ताईं अपने बेटे और बहू के यहां रहती थी, जो घर छोड़कर नहीं जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। तभी तैश में आकर रमन ने ताईं के पेट में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, जलालाबाद के डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी अभी फरार है।