फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   husband and wife doing fraud worth lakhs rupees in name of committee in Abohar

अबोहर के बंटी-बबली: कमेटी के नाम पर महिलाओं से इकट्ठा किए रुपये, लाखों का फ्रॉड कर पति-पत्नी फरार

Fri, 30 Aug 2024 03:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 Aug 2024 03:07 PM IST
सार

अबोहर में कमेटी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दंपती फरार हो गया। दंपती के खिलाफ कई महिलाओं ने पुलिस को शिकायत दी है।  

विज्ञापन
husband and wife doing fraud worth lakhs rupees in name of committee in Abohar
आरोपी पति-पत्नी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में बंटी और बबली कई लोगों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। यहां एक दंपती दर्जनों महिलाओं की तरफ से डाली गई कमेटी के लाखों रुपये लेकर भाग गया। लोगों को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब दंपती के घर पर ताला लगाकर जा चुका था। आरोपी पति पत्नी रीमा ठठई और संजीव ठठई के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


ठगी का शिकार हुए पीड़ित लोगों ने सिटी-2 थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों ने मांग की है कि दोनों आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में साउथ एवेन्यू गली नंबर-3 निवासी दिशु चावला, निलेश व अन्य महिलाओं ने बताया कि करीब 15 सदस्यों ने रीमा ठठई पत्नी और संजीव ठठई निवासी साउथ एवेन्यू के पास 1000 रुपये प्रति माह के हिसाब से कमेटी डाली थी, करीब अढ़ाई वर्षों की यह कमेटी जुलाई 2022 को शुरू हुई और जून 2024 में पूरी हुई थी। कुछ महिलाओं ने तो एक से अधिक कमेटियां भी इनके पास डाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 जून को उनकी यह कमेटी जब पूरी हुई तो उन्होंने रीमा ठठई से रुपये मांगे, लेकिन पिछले दो माह से वे लगातार उन्हें तरह-तरह के बहाने लगाकर रुपये नहीं दे रही थी। दो दिन पहले जब वे उक्त महिला के घर अपने रुपये लेने गए तो देखा कि उनके घर को ताला लगा था और उक्त दंपती उनके लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को दंपती के खिलाफ शिकायत दी।


बता दें कि इससे पहले भी अबोहर में रुपयों की ठगी का मामला हो चुका है। गत सप्ताह पुरानी फाजिल्का रोड निवासी एक व्यक्ति लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया था। इस मामले में भी पुलिस को आरोपी की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed