फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gunman of DSP died due to bullet injury in Khanna

Khanna: सीनियर कांस्टेबल की गोली लगने से मौत, डीएसपी के साथ बतौर गनमैन तैनात थे रछपिंदर, छाती में लगी गोली

Fri, 26 May 2023 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 May 2023 03:41 PM IST
सार

मृतक की पहचान सीनियर कांस्टेबल रशपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। रशपिंदर वुमन सेल के डीएसपी गुरमीत सिंह के साथ बतौर गनमैन तैनात थे।

विज्ञापन
Gunman of DSP died due to bullet injury in Khanna
रछपिंदर सिंह की फाइल फोटो।

विस्तार

खन्ना के एसएससी दफ्तर में वुमन सेल के डीएसपी गुरमीत सिंह के गनमैन के तौर पर तैनात रछपिंदर सिंह (32) की गोली लगने से मौत हो गई। इसका खुलासा एसएसपी खन्ना नवनीत कौंडल ने प्रेस नोट के जरिये किया। एसएसपी खन्ना ने बताया कि शुक्रवार सुबह गनमैन एसएसपी दफ्तर में बने कमरा नबंर 27 में बैठकर सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहा था तभी अचानक रिवाल्वर से गोली चली जो उसकी छाती में जा लगी। 

विज्ञापन


उसे तुरंत खन्ना के निजी अस्पताल आईवीवाई ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक रछविंदर सिंह की शादी को अभी थोड़ा ही समय हुआ था, उसके एक लड़का और एक लड़की है। मृतक के पिता भी पहले पंजाब पुलिस में थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। एसएचओ सिटी वन हेमंत कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गनमैन की मौत डीएसपी गुरमीत सिंह की सर्विस रिवाल्वर साफ करते वक्त गोली चलने से हुई। मामले में कितनी सच्चाई है, यह जांच का विषय है। एसएसपी खन्ना ने सिर्फ एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि गनमैन अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहा था। इस संबंध में एसएसपी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन काट दिया और मैसेज किया कि वह मीटिंग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं जानकार
कानून के जानकारों के मुताबिक पुलिस विभाग में सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को असलहा की सफाई का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके अलावा विभाग में प्रोफेशनल भी होते हैं... जो इसकी बारीकियों को अच्छे से जानते हैं। सूत्रों का कहना है कि डीएसपी को अपने गनमैन से सर्विस रिवाल्वर साफ करने के बजाय किसी प्रोफेशनल के पास भेजना चाहिए था। ट्रेनिंग के वक्त रिवाल्वर को खोलकर फिर से असेंबल्ड करने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed