{"_id":"780d61456ffff133930f7ba4080e1eed","slug":"good-theft-to-break-the-locks-of-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के ताले तोड़ डेढ़ लाख का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के ताले तोड़ डेढ़ लाख का सामान उड़ाया
अमर उजाला,मुक्तसर
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। लंबी रोड स्थित एक बैट्रियों की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने अंदर रखी लाखों रुपये की बैट्रियां तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
चोरी सामान की कीमत करीब सवा से डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। इस संबंध में थाना गिद्दड़बाहा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
बीएंडबी आटो इलैक्ट्रानिक सर्विस दुकान के मालिक बलवंत सिंह तथा सुरेश कुमार बिट्टू ने पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि वह रविवार को दुकान बंद कर घर गए थे।
सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो देखा कि आधा शटर ऊपर उठाया पड़ा है और ताले भी टूटे पड़े हैं। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो अंदर पड़ी 15 प्लेट वाली आठ बैट्रियां, दो इनवर्टर वाली बैट्रियां, चार अन्य बैट्रियां, तीन मारुति कार वाली बैट्रियां तथा दो पावरजोन बैट्रियां गायब थीं। इसके अलावा चोर घरेलू गैस सिलेंडर तथा दुकान का अन्य कीमती सामान भी उड़ा ले गए।