{"_id":"676b8744eb0a0d4d860bbdc4","slug":"gay-serial-killer-story-18-months-and-11-murder-he-only-hunts-them-he-used-to-kill-by-having-physical-relation-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गे सीरियल किलर' की कहानी: 18 माह और 11 कत्ल...सिर्फ इनका करता शिकार; शारीरिक संबंध बना इसलिए कर देता था हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गे सीरियल किलर' की कहानी: 18 माह और 11 कत्ल...सिर्फ इनका करता शिकार; शारीरिक संबंध बना इसलिए कर देता था हत्या
Wed, 25 Dec 2024 01:59 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Dec 2024 01:59 PM IST
सार
पंजाब के रूपनगर में पुलिस ने 'गे सीरियल किलर' को गिरफ्तार किया है। आरोपी 18 महीने में 11 लोगों की हत्या कर चुका। आरोपी ने खुद वीडियो में वारदातों का सनसनीखेज खुलासा किया।
विज्ञापन
Gay Serial Killer Story
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में रोपड़ पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने 18 महीने में दस से ज्यादा लोगों का कत्ल किया। पुलिस ने अनसुलझे मामलों की जांच करते हुए आरोपी राम सरूप उर्फ सोढ़ी को गिरफ्तार किया। सोढ़ी से पूछताछ में जो खुलासे हुए उससे पुलिस भी स्तब्ध रह गई।
आरोपी ने खुद वीडियो में वारदातों का सनसनीखेज खुलासा किया। साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी समलैंगिक है और सड़क पर आने जाने वाले लोग ही उसका शिकार होते थे।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद उनसे लूटपाट करता और फिर कत्ल कर देता था। रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कांन्फ्रेस कर बताया कि आरोपी राम सरूप उर्फ सोढ़ी ने कीरतपुर साहिब के नजदीक मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक वारदात को अंजाम दिया था।
रोपड़ जिले में तीन कत्ल की वारदातें पुलिस के लिए गले की हड्डी बन चुकी थीं। राम सरूप के हत्थे चढ़ते ही तीनों वारदातें ट्रेस हुईं और पूछताछ में आरोपी ने 10 से ज्यादा लोगों की हत्या की बात कबूली।

आरोपी ने वीडियो में माना कि उसने लोगों का कत्ल किया है, लेकिन उसने उन्हें जानबूझकर नहीं मारा। कितने लोग मारे, यह भी उसके याद नहीं है। आरोपी ने बताया कि वह बाल काटने का काम करता है। गलत काम करने के बाद पैसे न देने पर उसने हत्या की।
मफलर से गला घोंटता था। उसने कहा कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद वो पैसे नहीं देते थे इसलिए उन्हें मार देता था। परिवार ने मुझे छोड़ दिया था। मुझे पछतावा होता था। इसलिए मारने के बाद मृतकों के पैर छूकर माफी मांग लेता था।

नशे का आदी है आरोपी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी रोपड़, फतेहगढ़ साहिब तथा होशियारपुर जिलों में वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी सोढ़ी ने बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध बनाए। फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया।
इसपर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी। इसी तरह उसने सभी वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है जिस वजह से घरवालों ने उसे दो साल पहले घर से निकाल दिया था। आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

पैर छूकर मांगता था माफी
आरोपी ने कहा कि उसने कई वारदातें की हैं जिनमें से कई उसे याद भी नहीं है। कत्ल करने के बाद उसे पछतावा होता था और वह शव के पैर छूकर माफी मांगता था। आरोपी ने बताया कि उसने नशे के बाद ही सारी वारदातों को अंजाम दिया है।