फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangsters on hunger strike in Bathinda jail demanding chicken in food

गजब की डिमांड: जेल में भूख हड़ताल पर बैठे गैंगस्टर: बोले- खाने में चाहिए चिकन, हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका

Sun, 09 Feb 2025 11:49 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:49 AM IST
सार

पंजाब की बठिंडा जेल में बंद दो गैंगस्टर इन दिनों भूख हड़ताल पर हैं। इनकी डिमांड है कि खाने में चिकन दिया जाए। इस बात को लेकर दोनों अपराधियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Gangsters on hunger strike in Bathinda jail demanding chicken in food
चिकन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जेल में बंद गैंगस्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूखहड़ताल करने वाले दो गैंगस्टर हैं। बठिंडा की हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल में बंद सुक्खा काहलवां गैंग के दो गैंगस्टर इन दिनों भूख हड़ताल पर हैं। इनमें गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। गोरू बच्चा और गुरप्रीत सिंह कई दिनों से खाना नहीं खा रहे हैं। इनमें से एक को टायफाइड भी हो चुका है। 
विज्ञापन


दोनों गैंगस्टर मांग कर रहे हैं कि जब भी उनकी परिजनों से जेल में मुलाकात होती है, तो बातचीत को रिकॉर्ड ना किया जाए। इसके अलावा दोनों खाने में चिकन की मांग कर रहे हैं। एक गैंगस्टर ने अपने परिजनों व वकील के जरिये मुलाकात के दौरान बातचीत रिकॉर्ड न किए जाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी, लेकिन उसे अदालत ने नकार दिया था। जेल प्रशासन ने दोनों की भूख हड़ताल के बारे में जिला प्रशासन और आला अधिकारियों को सूचित कर दिया है। डीएसपी सिटी टू सरबजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


प्रशासन ने संभाली स्थिति
जेल प्रशासन ने इस मामले की सूचना सिविल प्रशासन को दे दी है। डिप्टी कमिश्नर बठिंडा ने एसडीएम और डीएसपी सिटी-2 को इन गैंगस्टरों से संपर्क साधने और उनकी काउंसलिंग करने की जिम्मेदारी दी है। लेकिन प्रशासन जल्द ही इस मामले को सुलझाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर आरोप और दर्जनों केस
गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा के खिलाफ बडी संख्या में आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह पर हत्या, लूट और अन्य संगीन मामलों में मुकदमे चल रहे हैं। दोनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस संबंध में लिखित शिकायतें भी दी गई हैं।


भूख हड़ताल खत्म कराने के प्रयास जारी
प्रशासन का कहना है कि जल्द ही जेल अधिकारियों के साथ मिलकर गैंगस्टरों की काउंसलिंग की जाएगी ताकि भूख हड़ताल को समाप्त कराया जा सके। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed