फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangster Lawrence Bishnoi produced in Moga court

Punjab: मोगा कोर्ट में पेश हुआ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, बठिंडा जेल से लाई पुलिस, 17 जुलाई तक रिमांड पर

Sat, 01 Jul 2023 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, माेगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, माेगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Jul 2023 12:27 PM IST
सार

एक दिसंबर 2021 को मोगा के डिप्टी मेयर के भाई जितेंदर धमीजा को गोली मारने के लिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जोधा और मोनू डागर को भेजा था। गलती से जितेंदर धमीजा को न मारकर आरोपियों ने उसके भाई सुनील धमीजा और उसके बेटे प्रथम पर हमला कर दिया था। आरोपी बिश्नोई गैंग के थे।

विज्ञापन
Gangster Lawrence Bishnoi produced in Moga court
मोगा कोर्ट में पेश हुआ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को शनिवार को मोगा कोर्ट में पेश किया गया। धारा 307 के एक मामले में मोगा पुलिस बठिंडा जेल से बिश्नोई को भारी सुरक्षा में लेकर अदालत पहुंची। चार्ज फ्रेम करने के बाद अदालत ने लॉरेंस को 17 जुलाई तक ज्यूडिशियल रिमांड पर बठिंडा जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमृतसर पहुंचा सुपर कपल: मंगेतर परिणीति चोपड़ा संग श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए सांसद राघव चड्ढा
विज्ञापन


यह है पूरा मामला  
एक दिसंबर 2021 को मोगा के डिप्टी मेयर के भाई जितेंदर धमीजा को गोली मारने के लिए गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जोधा और मोनू डागर को भेजा था। गलती से जितेंदर धमीजा को न मारकर आरोपियों ने उसके भाई सुनील धमीजा और उसके बेटे प्रथम पर हमला कर दिया था। पिस्टल लॉक हो जाने के कारण मोनू गोली नहीं चला पाया इसी दौरान जोधा ने प्रथम के पैर पर गोली मार दी थी। वहीं सुनील ने जख्मी होने के बाद भी मोनू डागर को पकड़ कर रखा और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि जोधा भागने मे कामयाब हो गया था। दोनों हमलावर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के थे। इस मामले में मोगा पुलिस ने जोधा ओर मोनू डागर पर मामला दर्ज किया था। इसी मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी दर्ज किया गया था। शनिवार को इसी केस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोगा एसएसपी ने बताया कि शनिवार को बिश्नोई को बठिंडा जेल से लाकर मोगा अदालत में पेश किया गया। इसी मामले में लॉरेंस के साथी मोनू डागर और एक साथी को पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed