फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gangster Deepak Tinu was guest in official residence of CIA in-charge

Gangster Deepak Tinu: सीआईए प्रभारी के सरकारी आवास में मेहमान था टीनू, सीसीटीवी ने खोली काले कारनामों की गठरी

Thu, 06 Oct 2022 09:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 09:49 AM IST
सार

एसएसपी गौरव धूरा का मानना है कि टीनू अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास ही फरार हुआ है। हालांकि उसने झुनीर के गेस्ट हाउस को भी अपनी ऐशगाह बनाया हुआ था। वहां भी उसने टीनू के साथ पार्टियां की थीं।

विज्ञापन
Gangster Deepak Tinu was guest in official residence of CIA in-charge
गैंगस्टर दीपक टीनू और प्रितपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसा सीआईए के बर्खास्त प्रभारी प्रितपाल सिंह और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू की दोस्ती पुलिस और गैंगस्टरों के गठजोड़ की कलई खोल रही है। एक कुख्यात गैंगस्टर को प्रितपाल ने अपने सरकारी आवास में मेहमान बनाकर रखा हुआ था। वह जब चाहे उसे अपने आवास पर ले जाता था। उसकी प्रेमिका भी यहीं आकर उससे मिलती थी। सीसीटीवी से इसका खुलासा हुआ है। फुटेज से यह भी साफ हो गया है कि गैंगस्टर टीनू यहीं से फरार हुआ था। झुनीर गेस्ट हाउस की कहानी उसने अफसरों को गुमराह करने के लिए सुनाई थी। 

विज्ञापन


एसएसपी गौरव धूरा का मानना है कि टीनू अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास ही फरार हुआ है। हालांकि उसने झुनीर के गेस्ट हाउस को भी अपनी ऐशगाह बनाया हुआ था। वहां भी उसने टीनू के साथ पार्टियां की थीं। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला, प्रितपाल सिंह टीनू को अपनी ब्रेजा गाड़ी में सरकारी आवास में लाया। यहां उसकी प्रेमिका पहले से मौजूद थी। दोनों को एक कमरे में भेज दिया और खुद दूसरे कमरे में चला गया। 

विज्ञापन

अवैध हथियारों का कनेक्शन टीनू से तो नहीं 

रिमांड पर चल रहे प्रितपाल सिंह से एआईजी गुरमीत चौहान ने खुद भी पूछताछ की है। इसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। कुछ और पुलिसकर्मियों की भूमिका भी इसमें संदिग्ध लग रही है। उन्हें रडार पर ले लिया गया है। गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर, पुलिस इस पड़ताल में भी लगी है कि सरकारी आवास से मिले अवैध हथियारों का कनेक्शन कहीं टीनू से तो नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर को बेखौफ वीआईपी जोन में घुमाता रहा प्रितपाल

प्रितपाल सिंह के सरकारी आवास के निकट कई अधिकारियों की कोठियां और अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। टीनू की मेहमाननवाजी में लगे प्रितपाल सिंह ने इनकी कोई परवाह नहीं की। वीआईपी जोन में कुख्यात गैंगस्टर को लेकर घूमता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed