फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former Punjab minister Sohan Singh Thandal will join BJP, former Gujarat CM Vijay Rupani visits Hoshiarpur

Punjab: पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल, होशियारपुर में कार्यक्रम में पहुंचे गुजरात के पूर्व CM

Thu, 24 Oct 2024 02:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Oct 2024 02:09 PM IST
सार

पंजाब की राजनीति में नया मोड़ आया है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। ठंडल को होशियारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Former Punjab minister Sohan Singh Thandal will join BJP, former Gujarat CM Vijay Rupani visits Hoshiarpur
भाजपा में शामिल हुए सोहन सिंह ठंडल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। माहिलपुर और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों से चार बार विधायक रह चुके ठंडल का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

इस अवसर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी होशियारपुर पहुंचे। ठंडल के भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा के लिए होशियारपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ठंडल के भाजपा में आने से पार्टी को पंजाब में आगामी चुनावों के मद्देनज़र एक सशक्त नेता के रूप में मजबूती मिली है।

विज्ञापन




ठंडल को प्रत्याशी बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो उन्होंने पार्टी ज्वाइन करी है और प्रत्याशी का चुनाव व घोषणा तो दिल्ली से होगी। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय चुनाव समिति को के संबंध में निवेदन करेंगे। हालांकि अंतिम फैसला समिति ही करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैराशूट से प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं व पार्टी पर पड़ने वाले असर के बारे में उन्होंने कहा कि जो भी फैसला होगा वह सबसे सलाह के साथ ही लिया जाएगा। इस बारे में

सभी के साथ चर्चा की गई है। शाम तक प्रत्याशी को लेकर फैसला हो जाएगा। 

ठंडल ने भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने चाहे पहले शिरोमणि अकाली दल में काम किया है, लेकिन तभी भाजपा उनके साथ सहयोगी थी। उन्हें खुशी है कि उन्हें भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है। प्रदेश और पंजाब के हित में काम करेंगे। इस दौरान पूर्व एक्साइज कमिश्नर अवतार सिंह कंग भी भाजपा शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed