फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   right journey

कांग्रेसी नेताओं ने किया अधिकार यात्रा का स्वागत

Wed, 23 Oct 2013 09:57 PM IST
अमर उजाला फिरोजपुर
अमर उजाला फिरोजपुर Updated Wed, 23 Oct 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
अधिकार यात्रा फिरोजपुर पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के यूथ प्रधान बिक्रम चौधरी ने कहा कि यात्रा आठ सौ किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है।
विज्ञापन


इस यात्रा के माध्यम से लोगों को सेंट्रल सरकार की ओर से पंजाब में भेजी जा रही स्कीमों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि सेंट्रल सरकार (कांग्रेस सरकार) ने साढ़े नौ साल में पंजाब में कई स्कीमें भेजी है जिन्हें पंजाब सरकार ने सही से लागू नहीं किया है।

सड़के व पुल केंद्रीय सरकार द्वारा भेजी जा रही ग्रांटों से बन रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल सिर्फ उद्घाटन करने में लगे हैं।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा सरकार गरीब लोगों को पेंशन तक नहीं दे रही हैं। गोबिंदगढ़ का उद्योग बाहरी प्रदेशों में जाने लगा है। पंजाब सरकार ने पेट्रोल पर सबसे अधिक टैक्स लगा रखा है, जिस कारण पंजाब में पेट्रोल महंगा है। पंजाब में नशे का कारोबार सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। अकाली-भाजपा के कई नेताओं ने रेत पर कब्जा किया है। यहां के लोगों को रेत सबसे महंगी मिल रही है।

 बठिंडा के ट्रांसपोर्टरों को परमिट सरेंडर करने की बात की जा रही है, क्योंकि यहां पर बादल की बसें चल रही हैं। पंजाब में प्रॉपर्टी टैक्स लगाकर अकाली-भाजपा सरकार ने लोगों को अपने ही घरों में किराएदार बना दिया है।


इस मौके पर गुरुहरसहाए के विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, फिरोजपुर शहर के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि पंजाब में सभी लोग अकाली-भाजपा की नीतियों से तंग हैं। इतने टैक्स सरकार ने थोप दिए हैं कि आम लोग कर्ज तले दब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed