{"_id":"c8d42016e3aa8bcbe787222751f3125c","slug":"pak-intruder-arrested-at-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद से पाक घुसपैठिया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरहद से पाक घुसपैठिया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से सात मीटर लंबी रस्सी व 27 रुपये पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है।
पाक नागरिक से बीएसएफ व विभिन्न खुफिया एजेंसी पूछताछ में जुटी हैं। यह घटना ममदोट स्थित बीएसएफ की बीओपी गट्टी हियात में घटी। एक सप्ताह में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की दूसरी घटना है।
बीएसएफ की बटालियन 137 के सहायक कमांडेंट सत्य पाल यादव ने पाक नागरिक को थाना ममदोट पुलिस के हवाले करते हुए बताया कि तनवीर अहमद पुत्र खुशी अहमद वासी उसकाई जिला कसूर (पाकिस्तान) गट्टी हियात के पास गेट नंबर-199/14 के पास से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा था।
विज्ञापन
वहां गश्त दे रहे बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तनवीर के पास से सात मीटर लंबी रस्सी, तीन सिगरेट के पैकेट, माचिस और 27 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है।
पूछताछ में तनवीर ने बताया कि वो मधुमक्खी का शहद निकालने का कार्य करता है और गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश हो गया।
कुछ दिन पहले ममदोट स्थित बीओपी डीटी मल के पास से एक घुसपैठिया पकड़ा था, जिसका नाम सरबर बेग था। वह पाक फौज में सात साल नौकरी कर चुका था। उससे गहन पूछताछ के लिए अमृतसर ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा हुआ है।