फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   bhim tank family meet with sukhbir badal

डिप्टी सीएम सुखबीर से मिला भीम का परिवार

Fri, 01 Jan 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर) Updated Fri, 01 Jan 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
bhim tank family meet with sukhbir badal

अबोहर के दिवंगत दलित भीम टांक के परिजनों ने वीरवार को संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में मुक्तसर के गुरुद्वारा साहिब में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की।

विज्ञापन


जहां से उन्हें उनकी सभी मांगें मानने व शीघ्र ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अबोहर आने का आश्वासन मिला है। यह जानकारी भीम कत्ल कांड संघर्ष कमेटी के कन्वीनर गोपीचंद सांदड़ ने मुक्तसर से वापस आकर पत्रकारों को दी। गोपीचंद ने कहा कि मुक्तसर के गुरुद्वारा साहिब में उनकी उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात हुई है। जिसमें उन्हाेंने यह स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री बादल शीघ्र ही भीम टांक के घर शोक व्यक्त करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा कमेटी ने मांग की कि घायल गुरजंट सिंह के उपचार पर होने वाला खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाए। दोनों पीड़ित परिवारों के एक-एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही मामले की सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वरूप 1-1 करोड़ रुपये देने की भी मांग की। इस पर सुखबीर बादल ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही जिला उपायुक्त से बैठक करके परिजनों के साथ फाजिल्का जिले में होने वाली अगली बैठक के दौरान उक्त मांगों को स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब व्यवसायी व भीम हत्याकांड में शिव लाल डोडा की गिरफ्तारी की मांग के बारे में पूछने पर गोपीचंद ने कहा कि शिव लाल डोडा की गिरफ्तारी का सुखबीर ने उन्हें आश्वासन दिया है। यह भी कहा कि अब तक 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं और बाकी भी शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे। आधे दिन की हड़ताल खत्म करने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि गोपीचंद ने कहा कि उनका मानना है कि सुखबीर बादल के आश्वासन पर अब हमें हड़ताल खत्म कर देनी चाहिए, लेकिन अगर उक्त मांगें स्वीकार करने में सरकार ने कोई गड़बड़ी की तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।


इसी दौरान गोपीराम के साथ खड़े अन्य लोग हड़ताल खत्म करने पर सहमत नहीं थे। भीम टांक की रस्म क्रिया के बारे में उन्हाेंने कहा कि इस बारे में शीघ्र ही बैठक करके फैसला लिया जाएगा। सुखबीर बादल से मिलने जाने वालों में गणेश सलबानियां, धर्मवीर मलकट, भीम के बहनाई राजिंद्र कुमार, बहन दीपिका, दोहती मन्नत, पिता कपूर टांक तथा माता कौशल्या देवी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed