फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   "Assembly committee to investigate discrimination in compensation '

‘मुआवजा में पक्षपात की जांच विस कमेटी से हो’

Fri, 30 Oct 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 30 Oct 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतिपक्ष नेता नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि राज्य में नए निवेश लाने से अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को फुरसत मिल गई हो तो वह पंजाब के उजड़े किसानों की भी सुध ले। अबोहर विधानसभा क्षेत्र में कपास उत्पादक किसानों को मुआवजा राशि बांटने के लिए सरकार ने 85 करोड़ रुपये जारी किए थे। अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसानों को मुआवजा नहीं बांटा जा सका।
विज्ञापन


जाखड़ ने बताया कि कपास उत्पादक किसानों को मुआवजा देने के नाम पर बांटे जा रहे 640 करोड़ रुपये में हो रही बंदरबांट की जांच विधानसभा की कमेटी से कराई जाए। अधिकारियों व जत्थेदारों की सांठगांठ के चलते ऐसे लोगों को पैसा बांटा जा रहा है, जिन्होंने पिछले कई सालों में कपास की पैदावार तक नहीं की। दूसरी और सफेद मक्खी से प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला। एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक किसान मुआवजे के लिए भटक रहे है।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा है कि पंजाब में बीज व नकली कीटनाशकों के कारण बर्बाद हुए कपास उत्पादक किसान हर-रोज आत्महत्याएं कर रहे हैं। इसके बावजूद भी पंजाब सरकार प्रभावित किसानों तक मुआवजा राशि पहुंचाने में नाकाम सिद्ध हो रही है। इससे साबित होता है कि पंजाब सरकार का अधिकारियों पर कण्ट्रोल खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed