फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta Pankaj Tripathi And Suniel Shetty Among 18 Members Of New Censor Board Government Reconstituted

सेंसर बोर्ड: भारत सरकार ने किया पुनर्गठन, पंकज त्रिपाठी से प्रीति जिंटा तक शामिल हुए ये 18 सदस्य

Wed, 16 Sep 2026 07:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 16 Sep 2026 07:29 PM IST
सार

CBFC Board: भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया है। नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नए CBFC बोर्ड में फिल्म इंडस्ट्री और कला जगत से जुड़े कई चर्चित चेहरों को शामिल किया गया है।
 

विज्ञापन
Preity Zinta Pankaj Tripathi And Suniel Shetty Among 18 Members Of New Censor Board Government Reconstituted
सेंसर बोर्ड का हिस्सा बने ये सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को भारत सरकार ने सेंसर बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया। गठित किए गए नए बोर्ड में कुल 18 सदस्य हैं। इनमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी, मनोज जोशी, प्रोसेंजीत चटर्जी, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, रूपाली गांगुली और पल्लवी जोशी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


ये 18 सदस्य बने CBFC का हिस्सा
पुनर्गठित CBFC में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिकी केज, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी, हंसराज हंस, सुप्रिया यार्लगड्डा, यतींद्र मिश्रा, रूपाली गांगुली, प्रीति जिंटा, नीला माधब पांडा, पंकज त्रिपाठी, प्रोसेंजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतांगे को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

Preity Zinta Pankaj Tripathi And Suniel Shetty Among 18 Members Of New Censor Board Government Reconstituted
प्रियदर्शन और पल्लवी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होगी सदस्यों की भूमिका?

  • इस नई लिस्ट में सिनेमा, संगीत, साहित्य और कला के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जगह मिली है।
  • बोर्ड का काम फिल्मों को प्रमाणित करने से जुड़ा है और इसके फैसलों का फिल्मों की रिलीज पर सीधा असर पड़ता है।
  • नए बोर्ड के गठन के साथ अब इन 18 सदस्यों की भूमिका फिल्म प्रमाणन से जुड़े मामलों में अहम होगी।

Preity Zinta Pankaj Tripathi And Suniel Shetty Among 18 Members Of New Censor Board Government Reconstituted
सीबीएफसी - फोटो : सोशल मीडिया

कितने साल का होगा कार्यकाल? 

  • इस बदलाव के बाद मुख्य रूप से CBFC के सदस्यों में बदलाव हुआ है, जबकि बोर्ड की कानूनी भूमिका पहले जैसी ही रहेगी।
  • CBFC अभी भी सिनेमैटोग्राफ एक्ट और 2024 के फिल्म सर्टिफिकेशन नियमों के तहत काम करेगा।
  • नए सदस्यों का कार्यकाल अधिकतम 3 साल का होगा।

ये भी पढ़ें- अनंत नाग: पद्मभूषण के बाद दिग्गज अभिनेता को दादा साहब फाल्के सम्मान, 300 से ज्यादा फिल्में की; पीएम ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed