फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   accused of murder turned serial killer

बच्चे से कुकर्म, हत्या का आरोपी निकला सीरियल किलर

Wed, 23 Oct 2013 10:50 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
अमर उजाला, होशियारपुर Updated Wed, 23 Oct 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
 accused of murder turned serial killer
एक 11 साल के लड़के कुकर्म कर उसकी हत्या करने का आरोपी सीरियल किलर निकला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अन्य लापता लड़के का शव बरामद किया है।
विज्ञापन


उक्त लाश उसने टुकड़ों में शहर के बाहरी इलाके में स्थित भीम नगर में अपने घर के पास एक सुनसान जगह पर दबा रखी थी जहां से बुधवार की शाम पुलिस ने उसे बरामद किया। पंजाब में होशियारपुर की पुलिस के मुताबिक पहले बच्चे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ के दौरान उसने यह कबूल किया था कि एक अन्य 11 वर्षीय लड़के की कुकर्म के बाद उसने हत्या की है।

बुधवार शाम बरामद हुआ शव भीम नगर निवासी एक व्यक्ति के बेटे का है जो इस साल 9 जून से लापता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी से गहन पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


आरोपी मोनू को करीब हफ्ता पहले एक 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बच्चे की लाश भीम नगर इलाके में बाबा बाणे शाह की मजार के पास सुनसान जगह से मिली थी। बच्चे को आरोपी बाजार घुमाने के बहाने घर से ले गया था। इस मामले में मोनू से पुलिस पूछताछ के दौरान उसने यह स्वीकार किया। पुलिस उसे उस जगह ले गई जहां उसने लाश को दफन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नायब तहसीलदार अरविंद सलवान और एक फोरेंसिक चिकित्सा विशेषज्ञ डा. जसविंदर सिंह की उपस्थिति में एक घर के पीछे से मोनू की निशानदेही पर पुलिस पहुंची जहां मोनू ने खुद खोद कर लाश को निकाला। शरीर बुरी तरह सड़ा हुआ था। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया।


डीएसपी (डी) सुखविंदर सिंह ने बताया कि मोनू ने कबूला है कि 9 जून को बच्चा एक आवारा कुत्ते से डर कर उसके घर में आया था और मौका देख कर उसने उसे दबोच कर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसने उसे मार डाला और उसके शव के काट कर घर के पास एक सुनसान प्लॉट में दफन कर दिया।

पुलिस ने उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है और शव के नमूने को डीएनए मिलान के लिए भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed