{"_id":"97-31450","slug":"Firozpur-31450-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व वनमंत्री ने दरगाह पर चादर चढ़ाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व वनमंत्री ने दरगाह पर चादर चढ़ाई
Firozpur
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। पीर बाबा शेर शाह वली का वार्षिक मेला रविवार को बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। गो पूजन की रस्म कृष्ण लाल शास्त्री द्वारा की गई। चादर चढ़ाने की रस्म पूर्व वन मंत्री हंस राज जोसन, दर्शन लाल वाट्स और हरभजन सिंह दर्गन की ओर से अदा की गई। हवन यज्ञ की पूर्ण आहुति मेला राम खेड़ा, दविंदर कुक्कड़ ने डाली। झंडा फहराने की रस्म यूथ कांग्रेस आगू गोल्डी कंबोज, पार्षद बलविंदर सिंह ने की। लंगर का उद्घाटन ठेकेदार मंगल सिंह ने किया। स्टेज का उद्घाटन शिअद के क्षेत्रीय प्रभारी सतिंदर जीत सिंह मंटा और अशोक अनेजा ने किया। रंगारंग कार्यक्रम में प्रसिद्ध अखाड़ा पार्टी लखवीर बराड़ व बीबा पूनम सहोता एंड पार्टी ने कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर हंस राज जोसन ने कहा कि गुरुओं पीरों की धरती पर लगने वाले मेले आपसी प्यार और भाईचारे के प्रतीक हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने समाधि पर माथा टेका। छिंद्र पाल वर्मा, बिट्टू बब्बर, राजू खेड़ा, अमनदीप सिंह बेदी, डा.विजय शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन