फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   रिकार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में पटवारी बर्खास्त

रिकार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में पटवारी बर्खास्त

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozpur
Firozpur Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर। डीसी डा. एसके राजू ने ममदोट के सीमावर्ती गांव गंदू किलचा की जमीन से संबंधित माल विभाग के रिकार्ड में छेड़छाड़ करने के आरोप में हलका पटवारी को बर्खास्त कर दिया है। इसी मामले में कानूनगो को चार्जशीट किया गया है। मामले की जांच गुरुहरसहाए के एसडीएम कर रहे हैं। जांच में और किसी मुलाजिम की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी डा. राजू ने बताया कि परमजीत सिंह और जयजीत सिंह पुत्र साधु सिंह ने लिखित शिकायत की थी कि उनके गांव गंदू किलचा में 16 एकड़ जमीन साल 2010-11 में जब जमीनी रिकार्ड का कंप्यूटरीकरण किया गया था तब उस समय पटवारी संतोख सिंह ने इस जमीन के चार-पांच व्यक्ति मालिक दिखा दिए। इनमें से एक व्यक्ति, जो जमीन का मालिक नहीं था, ने बैंक से जमीन के बदले कर्जा ले लिया। डीसी ने बताया कि जब मामला उजागर हुआ तो माल विभाग ने 20 अगस्त 2012 को रिकार्ड ठीक करने की तैयारी की। उस समय रिकार्ड को दुरुस्त कर दिया गया। डीसी ने बताया कि इस मामले में हुई लापरवाही के आरोप में हलका पटवारी संतोख सिंह को बर्खास्त और कानूनगो सतवंत बीर सिंह को चार्जशीट किया है। उन्होंने कहा कि बैंक में गलत दस्तावेज पेश कर कर्जा लेने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed