फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur Police brought an accomplice of terrorist Harvinder Rinda on production warrant from Bathinda Jail

फिरोजपुर: आतंकी हरविंदर रिंदा के साथी को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई फिरोजपुर पुलिस, इसी ने गुरप्रीत का रिंदा से करवाया था संपर्क

Sat, 07 May 2022 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 May 2022 05:27 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आकाशदीप सिंह की नानी सवरन कौर की गांव मुठियां वाली (फिरोजपुर) में जमीन है, यहीं से आरोपी रिंदा के पास इंटरनेट के जरिए लोकेशन भेज ड्रोन से विस्फोटक सामग्री व आधुनिक हथियार मंगवाते थे।

विज्ञापन
Firozpur Police brought an accomplice of terrorist Harvinder Rinda on production warrant from Bathinda Jail
आतंकी गुरप्रीत और हरविंदर रिंदा। - फोटो : फाइल

विस्तार

फिरोजपुर पुलिस पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथी राजवीर सिंह उर्फ राजा को बठिंडा जेल से पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। अदालत से उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। करनाल में विस्फोटक सामग्री समेत अपने तीन साथियों के साथ पकड़े गए गुरप्रीत सिंह के राजा से अच्छे संबंध हैं, राजा ने ही गुरप्रीत का रिंदा से संपर्क करवाया था। 

विज्ञापन


पुलिस को फिरोजपुर से पकड़े गुरप्रीत के दो साथियों से एक पिस्तौल मिली है। पकड़े गए आरोपियों के रिश्तेदारों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस जलालाबाद में हुए टिफिन बम ब्लास्ट के आरोपियों से भी पूछताछ करने में जुटी है, ये आरोपी जेल में बंद हैं। ये सभी पाक में बैठे आतंकी संगठन से जुड़े हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आकाशदीप सिंह की नानी सवरन कौर की गांव मुठियां वाली (फिरोजपुर) में जमीन है, यहीं से आरोपी रिंदा के पास इंटरनेट के जरिए लोकेशन भेज ड्रोन से विस्फोटक सामग्री व आधुनिक हथियार मंगवाते थे। इसलिए पुलिस सवरन कौर की जमीन का चप्पा-चप्पा छान रही है। भारत के कई जिलों में सुरक्षा एजेंसियां दबिश दे रही हैं, क्योंकि बीकेआई के स्लीपर सेल अलग-अलग राज्य में बैठे हैं। करनाल में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, भूपिंदर सिंह और परमिंदर सिंह पाक से आई विस्फोटक सामग्री की कई खेप स्लीपर सेलों तक पहुंचा चुके हैं। पंजाब में इनके कई साथी हत्थे चढ़े हैं। राजा को पंजाब में फैले बब्बर खालसा के नेटवर्क के बारे में पता है, इसलिए उसे बठिंडा जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर फिरोजपुर लाया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कई साथी पंजाब की विभिन्न जेल में बंद हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी चरणजीत सिंह का कहना है कि फिरोजपुर से पकड़े गए आरोपी आकाशदीप सिंह से एक पिस्तौल बरामद हुआ है। फरीदकोट निवासी जश्नप्रीत सिंह के बारे में एसएसपी ने कहा कि अभी तक की जांच में जश्नप्रीत इनके साथ नांदेड़ गया था। ये इनके आपराधिक कार्यों में वांछित है या नहीं इस संबंधी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है। अभी जश्नप्रीत के बारे में कुछ कहना सही नहीं है। एक सवाल के जवाब में कहा कि बठिंडा जेल से रिंदा के साथी राजा को फिरोजपुर पूछताछ के लिए लाया गया है। जलालाबाद में हुए टिफिन बम ब्लास्ट के आरोपियों को भी इस जांच में शामिल किया है। पंजाब पुलिस की टीम भी करनाल में जांच करने वास्ते गई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed