फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing during wedding ceremony in hotel in Bathinda

Bathinda: शादी समारोह के दौरान होटल में असलाह गिरने से चली गोली, एक महिला घायल

Sat, 24 Jun 2023 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Jun 2023 03:04 PM IST
सार

समागम के दौरान असलाह नीचे गिरने के बाद गोली चल गई जिसमें एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी 2 मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Firing during wedding ceremony in hotel in Bathinda
बठिंडा में होटल में चली गोली। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बठिंडा के एक होटल में शादी समागम के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। समागम के दौरान असलाह नीचे गिरने के बाद गोली चल गई जिसमें एक महिला घायल हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी 2 मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

चादर में लिपटी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस 
बठिंडा में एक अज्ञात शख्स की लाश मिली है। शव चादर में लिपटा था और खालसा स्कूल के पास मुल्तानिया पुल के नीचे पड़ा था। लाश काफी पुरानी हैं, जिसे कूड़ा उठाने वालों ने देखा और पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वहीं शव होने की जानकारी मिलते ही एसपीडी अजय गांधी, डीएसपी सिटी वन विश्वजीत सिंह मान, थाना कोतवाली एसएचओ परविंदर सिंह के अलावा अलग-अलग पुलिस टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंची।  

लाश को सहारा जनसेवा समिति ने अपनी एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन उसके पास एक आधार कार्ड मिला है। पुलिस के अनुसार, आधार कार्ड किसी करतार सिंह बस्ती का है। उसके आधार पर पुलिस मृतक के पते की पहचान कर रही है। डीएसपी सिटी वन विश्वजीत सिंह मान का कहना था कि उनको सुबह 7 बजे के करीब सूचना मिली थी कि पुल के नीचे एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान करने के लिए टीमों को लगा दिया गया है। सहारा जनसेवा समिति के वॉलंटियर जग्गा और हरबंस ने बताया कि सुबह कचरे वाला जब कचरा उठाने के लिए आए तो उन्हें दुर्गंध आई। आस-पास देखा तो दीवार के पास एक चादर में लाश लिपटी हुई देखी । लोगों ने समिति और पुलिस को फोन करके सूचना दी। समिति के वर्कर पुलिस के साथ मिलकर मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed