फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmers Destroy Paddy sown on Land of BJP Leader in Barnala of Punjab

पंजाब: किसानों ने भाजपा नेता की जमीन पर लगे धान पर चलाया ट्रैक्टर, तमाशबीन बनी रही पुलिस

Sat, 03 Jul 2021 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jul 2021 04:24 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने भाजपा के हर समागम का विरोध करने का एलान किया हुआ है। 
 

विज्ञापन
Farmers Destroy Paddy sown on Land of BJP Leader in Barnala of Punjab
बरनाला में धान की फसल उखाड़ते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरनाला के कस्बा धनौला में किसानों ने भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल की जमीन में बोई धान की फसल बर्बाद कर दी। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की अगुवाई में एकत्रित हुए किसानों ने ट्रैक्टर से धान की फसल को तहस नहस कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बेबस होकर देखती रही।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के राज्य स्तरीय नेता बलवंत सिंह उपली व दर्शन दाश बावा की अगुवाई तले बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। ये सभी भाजपा नेता ग्रेवाल के किसान विरोधी बयानों से नाराज थे। इसके बाद वे ग्रेवाल की जमीन पर ट्रैक्टरों ट्रालियों में सवार होकर पहुंचे और धान की फसल तबाह कर दी। इसके बाद रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ बनाए गए कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल पंजाबी व किसान होने के बावजूद किसानों के खिलाफ बेतुकी टिप्पणियां करते हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सक। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं किए जाते वह भाजपा नेताओं को कोई भी समागम नहीं करने देंगे और विरोध इसी तरह जारी रहेगा। 

इस मौके पर किसान नेता गुरजंट सिंह, पम्मा मान, हाकम सिंह, बलविंदर सिंह, नछतर सिंह, दर्शन सिंह, बलवीर सिंह, भोला सिंह के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। एसएसपी संदीप गोयल ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है, सामने आए तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed