फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   farmer planting crop in village Dulleke died after being hit by rotavator

Punjab: खेत में मूंगी की फसल लगा रहे किसान की रोटावेटर में आने से मौत, धड़ से अलग हुआ सिर

Mon, 06 May 2024 05:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 05:20 PM IST
सार

किसान अमरजीत सिंह (35) पुत्र चन्न सिंह वासी दुल्लेके सुबह घर से खेत में मूंगी की फसल लगाने के लिए अकेला निकला था। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर लगा कर मूंगी फसल की बिजाई कर रहा था। खेत में और कोई व्यक्ति नहीं था। ग्रामीणों ने उसका शव ही देखा।

विज्ञापन
farmer planting crop in village Dulleke died after being hit by rotavator
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर में गुरुहरसहाए के गांव दुल्लेके (नत्थूवाली ढाणी वल्लू वाला सिंह वाली) में खेत में मूंगी की फसल लगा रहे 35 वर्षीय किसान की रोटावेटर में आने से दर्दनाक मौत हो गई। किसान का सिर, धड़ से अलग हो गया। उस समय किसान अकेला खेत में मूंगी की फसल लगा रहा था। मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक किसान अमरजीत सिंह (35) पुत्र चन्न सिंह वासी दुल्लेके सुबह घर से खेत में मूंगी की फसल लगाने के लिए अकेला निकला था। ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर लगा कर मूंगी फसल की बिजाई कर रहा था। खेत में और कोई व्यक्ति नहीं था। जब ग्रामीणों ने खेत में अमरजीत का शव देखा तो हैरान रह गए। सिर से धड़ अलग था और शव रोटावेटर में फंसा था। अमरजीत कैसे रोटावेटर में गया इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। अमरजीत की एक बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed