{"_id":"66f3c4b8217b1e9d4f0b80c1","slug":"farmer-of-mansa-commit-suicide-at-khanauri-border-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: खनाैरी बाॅर्डर पर चल रहे धरने में शामिल किसान ने दी जान, मानसिक ताैर पर परेशान था मानसा का गुरमीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: खनाैरी बाॅर्डर पर चल रहे धरने में शामिल किसान ने दी जान, मानसिक ताैर पर परेशान था मानसा का गुरमीत सिंह
Wed, 25 Sep 2024 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:37 PM IST
सार
खनाैरी बाॅर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे में शामिल एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मानसा के गांव टूटियां वाला निवासी 55 वर्षीय गुरमीत सिंह के ताैर पर हुई है।
विज्ञापन
मृतक किसान
- फोटो : फाइल
विस्तार
खनाैरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर बुधवार को एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान ने आत्महत्या की है। 50 वर्षीय गुरमीत सिंह पंजाब के मानसा का रहने वाला था। वह पिछले एक महीने से दातासिंह वाला बार्डर पर ही था।
बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह पिछले काफी समय से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। कई बार वह ऐसी बातें करता था, जिससे पता चलता था कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अन्य किसानों ने उसे घर भी जाने की बात कही, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह गुरमीत का शव ही अन्य किसानों को मिला। किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अन्य किसान नेता दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। इसके बाद ही कुछ जानकारी सांझा की जाएगी।