फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Farmer leader Rakesh Tikait target center govt he Said farmers will go to Delhi with tractors

राकेश टिकैत के निशाने पर केंद्र: बोले- ट्रैक्टर किसान का वाहन, उसके साथ ही दिल्ली जाएंगे, क्यों डरी सरकार

Fri, 23 Aug 2024 01:40 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Aug 2024 01:40 PM IST
सार

किसानों के दिल्ली जाने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के ट्रैक्टर से डरती है। किसान ट्रैक्टर के साथ ही दिल्ली जाएंगे। क्योंकि ट्रैक्टर किसानों का वाहन है।

विज्ञापन
Farmer leader Rakesh Tikait target center govt he Said farmers will go to Delhi with tractors
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ट्रैक्टर से इतनी डरती क्यों है। ट्रैक्टर किसान का वाहन है। अगर वह ट्रैक्टर के साथ दिल्ली नहीं जाएंगे तो और कैसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कौन सी हड़ताल चल रही है कि किसानों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। वह एमएसपी की मांग को लेकर शांतिपूवर्क प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन उससे भी उनको रोका जा रहा है। राकेश टिकैत वीरवार को किसान भवन में जेनेटिकली मोडिफाइड (जीएम) क्रॉप्स को लेकर एक राष्ट्रीय कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे, जिसमें देश भर से किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार का सिर्फ एक ही मुद्दा चल रहा है और वह सिर्फ हिंदू-मुस्लिम है। देश से जिन मुद्दों का कोई लेना-देना नहीं है, उनमें लोगों को भटकाने के लिए केंद्र सरकार लगी रहती है। ताजा मामला बांग्लादेश का है। सत्ता किसी की भी हो, उनका किसी पार्टी के खिलाफ आंदोलन नहीं है। पिछली बार जब वह बॉर्डर पर बैठे थे तो सिर्फ तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कभी भी सत्ता परिवर्तन का नारा नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी उन्होंने कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया था। यह सरकार भाजपा की नहीं है, यह पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार सिख समाज को बदनाम करने में लगी हुई है कि उन्होंने पंजाब-हरियाणा बाॅर्डर पर रास्ता बंद किया है, जबकि असल में खुद रास्ता बंद कर रखा है।इसी तरह किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि भाजपा ने किसानों को बुरी तरह से पीटा है, लेकिन इसका फायदा कांग्रेस उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री को जीएम क्रॉप्स के खिलाफ लिखेंगे पत्र : देवेंद्र शर्मा
कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा ने कहा कि वह जल्द ही केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखेंगे। पत्र में उनसे मांग की जाएगी कि जीएम क्रॉप्स को लेकर जो पॉलिसी बनाई जाएगी, उसमें किसानों के साथ विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। किसान जीएम क्रॉप के खिलाफ हैं। जीएम फसल उन फसलों को कहा जाता है जिनके जीन को वैज्ञानिक तरीके से रूपांतरित किया जाता है। शर्मा ने कहा कि कॉटन में फसल जीएम क्रॉप्स को शुरू किया गया था, लेकिन कॉटन की फसल बर्बाद होनी शुरू हो गई, क्योंकि इसे जल्दी कीड़ा लग रहा है। शर्मा ने कहा के 18 राज्य से 90 किसान नेता इस कॉन्क्लेव में शामिल हुए हैं। ये कॉन्क्लेव जेनेटिकली मोडिफाइड क्रॉप्स को लेकर था। कॉन्क्लेव का मकसद फाॅर्मर लीडर्स को इस मामले के बारे में जानकारी देना था कि कैसे ये जीएम क्रॉप्स कृषि के लिए खतरनाक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed