फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Famous Punjabi actress Daljit Kaur passes away

Daljeet Kaur Death: पंजाब की प्रसिद्ध अभिनेत्री दलजीत कौर का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Thu, 17 Nov 2022 09:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 09:33 AM IST
सार

दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी और 70 से अधिक पंजाबी फिल्मों में काम किया था। वे कबड्डी और हॉकी की नेशनल खिलाड़ी भी रहीं। वे पिछले कुछ सालों से दिमाग की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं।

विज्ञापन
Famous Punjabi actress Daljit Kaur passes away
दलजीत कौर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की प्रसिद्ध अभिनेत्री दलजीत कौर का गुरुवार तड़के चार बजे कस्बा सुधार बाजार में निधन हो गया। दलजीत कौर ने एक समय पंजाबी फिल्म जगत पर राज किया था। उन्होंने कई हिट हिंदी फिल्मों में भी काम किया। 69 साल की दलजीत कौर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार नई आबादी अकालगढ़ के शमशानघाट में किया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी और 70 से अधिक पंजाबी फिल्मों में काम किया था। दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज ग्रेजुएट दलजीत कौर ने पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से अदाकारी की शुरुआत की। 1976 में उनकी पहली फिल्म दाज रिलीज हुई। उन्होंने सुपरहिट पंजाबी फिल्म पुत्त जट्टां दे, मामला गड़बड़ है, की बणु दुनिया दा, सरपंच और पटोला में हीरोइन की मुख्य भूमिका निभाई। उनके पति हरमिंदर सिंह देओल की सड़क हादसे में मौत के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। उनकी कोई संतान नहीं थी। 2001 में उन्होंने दोबारा फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया और उम्र के हिसाब से मां और अन्य भूमिका में नजर आईं। उन्होंने पंजाबी फिल्म सिंह वर्सेस कौर में गिप्पी ग्रेवाल की मां का किरदार निभाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दलजीत कौर कबड्डी और हॉकी की नेशनल खिलाड़ी भी रहीं। वे पिछले कुछ सालों से दिमाग की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। इसी के चलते वे मुंबई से लुधियाना आकर कस्बा गुरुसर सुधार बाजार में अपने एक रिश्तेदार के घर रहने लगी थीं। उन्हें अपनी पिछली जिंदगी के बारे में कुछ भी याद नहीं रहा था। अंतिम दिनों में उन्होंने बहुत शारीरिक कष्ट सहा और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। 



दलजीत कौर का परिवार मूल रूप से जिला लुधियाना के गांव एतिआणा का रहने वाला था, लेकिन उनका कारोबार पश्चिम बंगाल में था। दलजीत कौर का जनम 1953 में  सिलीगुड़ी में हुआ था। वे पिछले 12 साल से कस्बा गुरुसर सुधार बाजार में अपने चचेरे भाई हरजिंदर सिंह खंगूड़ा के पास रह रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed