{"_id":"19ec73a12c482e930d4a3247adf77851","slug":"explosion-in-cracker-factory-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन झुलसे
अमर उजाला बठिंडा
Updated Thu, 03 Oct 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखा फैक्ट्री में धमाके से फैक्ट्री मालिक के लड़के सहित 3 लोग बुरी तरह
विज्ञापन
झुलस गए। तीनों को सहारा जनसेवा के वर्करों ने अस्पताल पहुंचाया।
बाद में उन्हें फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। फायर ब्र्रिगेड ने आग पर काबू पाया। एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार मुल्तानिया रोड पर भारत भूषण और रोहताश कुमार की उक्त फैक्ट्री में गुरुवार को कारीगर दशहरे पर आयोजनों के लिए रावण आदि के पुतले बना रहे थे।
इस बीच नजदीक पड़े बारूद को आग लग गई। आग ने पटाखों को भी चपेट में ले लिया। इससे जोरदार धमाका हुआ। नजदीक काम कर रहे मालिक रोहताश कुमार का लड़का दीपक कुमार, सोनू और हिमायु बुरी तरह झुलस गए।
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सहारा जनसेवा के वर्करों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया था।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रवचरन सिंह बराड़, एसपीडी देसराज, थाना सदर प्रभारी अमृतपाल और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
एसएसपी बराड़ ने बताया कि पड़ताल के बाद फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फायर अधिकारी गुरिंद्र सिंह ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों ने लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया था और फैक्ट्री को अवैध तौर पर चलाया जा रहा था। लाइसेंस न होनेे पर फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।