{"_id":"668bcb48aa3cb4e965054c6a","slug":"elder-brother-killed-younger-brother-in-land-dispute-in-abohar-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में जमीनी विवाद में सगे भाई की हत्या: बड़े ने छोटे पर तेज हथियार से किए वार, मृतक की हुई थी नई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में जमीनी विवाद में सगे भाई की हत्या: बड़े ने छोटे पर तेज हथियार से किए वार, मृतक की हुई थी नई शादी
Mon, 08 Jul 2024 04:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:50 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक पकंज की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अबोहर में सगे भाई ने बड़े भाई को मार डाला। सोमवार सुबह अबोहर की मेट्रो कॉलोनी में दो भाईयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि वे एक-दूसरे की जान के प्यासे हो गए। बड़े भाई गुस्से में आकर छोटे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छोटा भाई गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की पहचान पंकज (35) के तौर पर हुई है। वहीं, वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ा भाई सुरेंद्र फरार हो गया। पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक पंकज के पिता धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह बाजार गए थे। उनके दोनों बेटे पंकज और सुरेंद्र घर पर ही थे। घरवालों ने उन्हें फोन कर बताया कि दोनों भाइयों के बीच लड़ाई हो गई है। घर पहुंचने पर देखा कि पंकज बुरी तरह से लहूलुहान है। वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
विज्ञापन
पिता ने झगड़े की वजह तो नहीं बताई। लेकिन, सूत्रों से पता चला है कि दोनों में जमीन को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान सुरेंद्र ने पंकज पर किसी नुकीली वस्तु से उसकी छाती और नाक पर वार किए, जिससे पंकज की मौत हो गई। पंकज का कुछ माह पहले ही विवाह हुआ था और उसकी पत्नी गर्भवती है। सूचना मिलते ही सिटी 2 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी बड़े भाई सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।