फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Elder brother killed younger brother in land dispute in Abohar

अबोहर में जमीनी विवाद में सगे भाई की हत्या: बड़े ने छोटे पर तेज हथियार से किए वार, मृतक की हुई थी नई शादी

Mon, 08 Jul 2024 04:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:50 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Elder brother killed younger brother in land dispute in Abohar
मृतक पकंज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में सगे भाई ने बड़े भाई को मार डाला। सोमवार सुबह अबोहर की मेट्रो कॉलोनी में दो भाईयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि वे एक-दूसरे की जान के प्यासे हो गए। बड़े भाई गुस्से में आकर छोटे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छोटा भाई गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 मृतक की पहचान पंकज (35) के तौर पर हुई है। वहीं, वारदात के अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ा भाई सुरेंद्र फरार हो गया। पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मृतक पंकज के पिता धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह बाजार गए थे। उनके दोनों बेटे पंकज और सुरेंद्र घर पर ही थे। घरवालों ने उन्हें फोन कर बताया कि दोनों भाइयों के बीच लड़ाई हो गई है। घर पहुंचने पर देखा कि पंकज बुरी तरह से लहूलुहान है। वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने झगड़े की वजह तो नहीं बताई। लेकिन, सूत्रों से पता चला है कि दोनों में जमीन को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान सुरेंद्र ने पंकज पर किसी नुकीली वस्तु से उसकी छाती और नाक पर वार किए, जिससे पंकज की मौत हो गई। पंकज का कुछ माह पहले ही विवाह हुआ था और उसकी पत्नी गर्भवती है। सूचना मिलते ही सिटी 2 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी बड़े भाई सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed