{"_id":"54e5440b59773322a2147712b9edd84f","slug":"drugs-business-in-officers-and-ministers-vehicles-kahra","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बत्ती वाहनों में ड्रग्स का कारोबारः खैहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल बत्ती वाहनों में ड्रग्स का कारोबारः खैहरा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Nov 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यूथ अकालीदल और अकालीदल के नेता लाल बत्ती लगे वाहन और गनमैनों का इस्तेमाल पंजाब में ड्रग्स के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं।
इससे साफ है कि यूथ अकालीदल सरकारी सुरक्षा के तहत अपराधी और ड्रग तस्करों को पनाह दे रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने कहा कि सात सौ करोड़ के ड्रग्स कारोबार में अकाली नेता बिट्टू औलख और उसके साथी की गिरफ्तारी पहला केस नहीं बल्कि इससे पहले राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के नजदीकी रणजीत राणा ने अमृतसर में एएसआई रविंदर पाल सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
मजीठिया के नजदीकी और यूथ अकालीदल के जनरल सेक्रेटरी सन्नी चौहर ने लुधियाना में एआईजी मंड का पैर तोड़ दिया था।
इसी तरह यूथ अकालीदल खन्ना के प्रधान यादविंदर सिंह जादू को जमीनी मामले में सीबीआई ने दोषी पाया। खैहरा ने कहा कि इसके अलावा मजीठिया रेत खनन माफिया और केबल माफिया का सरेआम बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूथ अकालीदल के ऐसे नेताओं को पुलिस सुरक्षा और लाल बत्ती दी गई है जिसका वह दुरुपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मांग की है कि यूथ अकालीदल के मुखौटे के पीछे छिपे माफिया पर लगाम लगाएं। उन्होंने ऐसे नेताओं को दी गई सुरक्षा को तुरंत वापस लिए जाने की भी मांग की है।