{"_id":"66a79fd4008038dda60d9c38","slug":"dogs-attack-on-11-people-in-abohar-more-than-300-dog-bite-case-in-every-month-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में 11 लोगों को कुत्तों ने काटा: बच्चों से लेकर बड़ों को भी नोचा, हर महीने 300 से ज्यादा हो रहे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में 11 लोगों को कुत्तों ने काटा: बच्चों से लेकर बड़ों को भी नोचा, हर महीने 300 से ज्यादा हो रहे शिकार
Mon, 29 Jul 2024 07:28 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:28 PM IST
सार
अबोहर में सोमवार को आवारा कुत्तों ने 11 लोगों को काट लिया। कुत्तों का शिकार बने लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ितों में बच्चों से लेकर बड़े भी शामिल हैं।
विज्ञापन
dog bite, dog attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अबोहर में शहर व आसपास के इलाकों में खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां सोमवार को आवारा कुत्तों ने एक के बाद एक कई लोगों को काट लिया। कुत्तों ने 11 लोगों को काटा है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय निगम प्रशासन आवारा कुत्तों की गंभीर समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सीतो रोड निवासी 17 साल की कीर्ती रानी जब गली में जा रही थी तो एक कुत्ते ने उसपर हमला कर घायल कर दिया। कुत्ते ने उसके बाजू व गर्दन पर काटा। कीर्ती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए और उसे कुत्ते से छुड़वाया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
टीकाकरण करने वाली इंचार्ज रितु वधवा ने बताया कि इससे पहले मई माह में 370 लोगों को कुत्तों ने काटा था। जून में 315 मरीजों और जुलाई में अब तक 261 मरीजों को कुत्ते के काटने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों के आंकड़ों को भी जोड़ा जाए तो हर माह 400 से 500 तक मरीज कुत्ते के हमले के आ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अश्विनी मिगलानी ने बताया कि उनके पास सरकारी आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 1700 कुत्ते हैं, जिनमें से 1000 कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष 700 कुत्ते टीकाकरण से वंचित हैं। ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से पिछले एक माह से कुत्तों का टीकाकरण अभियान बंद पड़ा है।