{"_id":"6493fb22dcde36ee530320c7","slug":"doctor-of-kapurthala-died-in-accident-in-haryana-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कपूरथला के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, हरियाणा के जगाधरी में ट्राले से भिड़ी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कपूरथला के डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, हरियाणा के जगाधरी में ट्राले से भिड़ी कार
Thu, 22 Jun 2023 01:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:13 PM IST
सार
डॉ. अमन कपिला दोआबा क्षेत्र में अपने शालीन स्वभाव के कारण जाने जाते थे। सिविल अस्पताल से रिटायरमेंट लेने के बाद कई संस्थाओं में अपनी मुफ्त सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन पर दोआबा की कई समाजसेवी, धार्मिक संस्थाओं और मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने दुःख प्रकट किया है।
विज्ञापन
डॉ. अमन कपिला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. अमन कपिला का हरियाणा में जगाधरी में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी कार का एक ट्राले के साथ एक्सीडेंट हुआ। कार में मौजूद डॉ. अमन कपिला ने उपचार के दौरान पीजीआई में दम तोड़ा वहीं हादसे में घायल उनकी पत्नी और ड्राइवर का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें: Khanna: हाइड्रोजन सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से दहला खन्ना, टायर फटने से हुआ हादसा
जगाधरी थाने के जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने कहा कि बुधवार सुबह अंबाला-यमुनानगर हाईवे पर एक सियाज कार (पीबी08ईए3572) का ट्राले से एक्सीडेंट हो गया था। कार अंबाला से यमुनानगर की तरफ जा रही थी। उसमें सवार तीनों घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां दोपहर बाद डॉ. अमन कपिला की मौत हो गई। ड्राइवर
विज्ञापन
तथा डॉक्टर की पत्नी फिलहाल खतरे से बाहर हैं।