फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal on Punjab Visit

पंजाब पहुंचे केजरीवाल: जालंधर के देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक, सेवा सिंह सेखवां के परिवार से जताई संवेदना

Tue, 12 Oct 2021 07:32 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/बटाला (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 07:32 PM IST
सार

पंजाब में एससी वोट बैंक को लेकर हुई खींचातानी के बाद अब तमाम राजनीतिक पार्टियों की नजर हिंदू वोट बैंक पर है। दो दिन पहले ही अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर गए हैं।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal on Punjab Visit
जालंधर के देवी तालाब मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंगलवार को दो दिन के पंजाब दौरे पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देर शाम जालंधर के देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए। केजरीवाल सांसद भगवंत मान और राघव चड्डा के साथ पहुंचे। देवी तालाब मंदिर कमेटी के प्रधान शीतल विज ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंदिर के महासचिव राजेश विज समेत कई नामचीन हस्तियां भी मौजूद थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - लुधियाना में प्रॉपर्टी विवाद में हत्या: लक्की बेकरी के मालिक ने छोटे भाई को उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारी 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बताया कि कि देवी तालाब मंदिर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह 51 शक्ति पीठों में से एक है। केजरीवाल ने भाईचारक सांझ, प्यार और खुशहाल पंजाब के लिए अरदास की। केजरीवाल मंदिर में हुए जागरण में भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में एससी वोट बैंक को लेकर हुई खींचातानी के बाद अब तमाम राजनीतिक पार्टियों की नजर हिंदू वोट बैंक पर है। दो दिन पहले ही अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर गए हैं। इससे पहले वह पहले नवरात्र में माता चिंतपूर्णी मंदिर हिमाचल भी गए थे। अब केजरीवाल पंजाब आए तो वह देवी तालाब मंदिर में माथा टेककर माता रानी के जागरण में भी पहुंचे।


बटाला के गांव सेखवां में पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के निधन पर परिवार से जताई संवेदना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को गांव सेखवां में पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के निधन पर परिवार से संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। उनके साथ आप नेता राघव चड्ढा, भगवंत मान, हरपाल सिंह चीमा और बलजिंदर कौर भी थे। 

सेखवां परिवार के साथ दुख सांझा करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सेवा सिंह सेखवां के निधन से पार्टी को नुकसान हुआ है। पिछले 6-7 महीने से सेखवां बीमारी से जूझ रहे थे, इसलिए वह दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे थे। अचानक उनका देहांत हो गया। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दुख है, वह और पूरी आम आदमी पार्टी सेखवां परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed