फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   death threat to Bageshwar Dham Peethadhishwar Dhirendra Shastri from Khanna

खामियाजा भुगतना पड़ेगा: बाबा धीरेंद्र शास्त्री को पंजाब से मिली जान से मारने की धमकी, बयान को लेकर विवाद

Sun, 01 Dec 2024 02:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Dec 2024 02:51 PM IST
सार

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें पंजाब के खन्ना से दी गई है। 

विज्ञापन
death threat to Bageshwar Dham Peethadhishwar Dhirendra Shastri from Khanna
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के साधु-संत और बाबाओं में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं। बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा देश-विदेश तक काफी फैली हुई है। हालांकि वह विवादों में भी घिरे रहते हैं और उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। वहीं इस बार उन्हें फिर से जान से मारने की धमकी मिली है और यह धमकी इस बार पंजाब से मिली है।

विज्ञापन


बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब के खन्ना राजपुरा के रहने वाले कट्टपंथी बलजिंदर सिंह परवाना ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने हरिमंदिर साहिब के बारे में गलत शब्द कहे हैं। उन्हें इसका खामियाजा भुगतना होगा। 
विज्ञापन


वहीं, इस धमकी के विरोध में शनिवार सुबह शिवसेना पंजाब के प्रधान अवतार मौर्य, पंजाब यूथ प्रधान अजय गुप्ता व जिला प्रवासी सेल प्रधान सोहनलाल एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल से मिले और परवाना के खिलाफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने व पंजाब का माहौल खराब करने के मामले में शिकायत दी। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो शिवसैनिक सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री ने संभल के हरिहर मंदिर का किया था जिक्र
बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने लगाए गए दरबार में कहा था कि हरिहर मंदिर में भी पूजा होनी चाहिए। मंदिर में अभिषेक और रुद्राभिषेक होना चाहिए। हालांकि उनका बयान विवादित नहीं था। क्योंकि बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान में हरिहर मंदिर का जिक्र किया था। दरअसल बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने यह बयान अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) के लिए नहीं दिया है। उन्होंने कलकी धाम संभल (यूपी) का जिक्र किया है। संभल में हरि का हर मंदिर है।


अक्तूबर 2023 में गोल्डन टेंपल आए थे धीरेंद्र शास्त्री
बता दें कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री अंतिम बार बीते वर्ष 2023 अक्तूबर में श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए थे। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने पीली पगड़ी पहनी हुई थी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि मैंने आज पगड़ी पहनी है, यह पंजाब की परम्परा है। मुझे पंजाब आकर बहुत अच्छा लगा। उस समय बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री 21 से 23 अक्तूबर 2023 तक पठानकोट में समागम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed