फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Young Man shot in Firing between two student groups at Batala 

बटाला में वारदात: आईलेट्स सेंटर के बाहर छात्र गुटों में फायरिंग, कंधे पर गोली लगने से युवक घायल

Wed, 08 Dec 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Dec 2021 05:01 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, आइलेंट्स सेंटर के बाहर दो पक्षों के बीच लड़की को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी तकरार में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर गोली चला दी।

विज्ञापन
Young Man shot in Firing between two student groups at Batala 
बटाला में फायरिंग के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के बटाला में जालंधर रोड पर स्थित एक आइलेट्स सेंटर के बाहर बुधवार दोपहर डेढ़ बजे दो छात्र पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक युवक को कंधे पर गोली लगी है। घायल युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी लड़की को लेकर तकरार हुई थी। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


गांव सरवाली के रहने वाले रणजीत सिंह ने बताया कि उसका भांजा लवप्रीत सिंह काफी समय से उसके पास रहता है। उसके भांजे का झगड़ा सेंटर में पढ़ते एक अन्य छात्र से हो गया था। वह अपने बेटे लवनीत सिंह के साथ बटाला पहुंचा और उसने अपने भांजे और दूसरे लड़के के बीच समझौता करवा दिया। इसके बाद वह अपने भांजे के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान फोन आया कि उसके बेटे लवनीत सिंह पर दूसरे पक्ष के युवकों ने गोली चला दी है और गोली लवनीत सिंह के कंधे पर लगी है।  
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन के एसएचओ अमोलक सिंह ने बताया कि आइलेंट्स सेंटर के बाहर दो पक्षों के बीच लड़की को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी तकरार में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर गोली चला दी। गोली लवनीत सिंह के कंधे पर लगी है। घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान करने में लगी है। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed