फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Woman murdered in village dala chakk of Batala

बटाला में हत्या: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी तलाकशुदा बेटी, पिता ने सिर में ईंट मारकर ले ली जान

Thu, 05 May 2022 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 May 2022 04:54 PM IST
सार

प्रीति (28) का दो साल पहले तलाक हो गया था। इन दिनों वह अपने मायके गांव डाला चक्क में ही रह रही थी। प्रीति का पांच साल का एक बेटा भी है।

विज्ञापन
Woman murdered in village dala chakk of Batala
बटाला में हत्या। - फोटो : Social Media

विस्तार

बटाला में पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के अधीन पड़ते गांव डाला चक्क में एक पिता ने अपनी तलाकशुदा बेटी के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बेटी का गांव के रहने वाले एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था और लड़की उसी युवक से शादी करना चाहती थी। वहीं उसके मायके वाले उक्त युवक से शादी से राजी नहीं थे। इसके बाद पिता ने अपनी बेटी को रोकने के लिए ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां की पुलिस ने आरोपी पिता और दादा के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकरके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ प्रभजोत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रीति (28) का दो साल पहले तलाक हो गया था। इन दिनों वह अपने मायके गांव डाला चक्क में ही रह रही थी। प्रीति का पांच साल का एक बेटा भी है। उसका गांव के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग था और वह उससे शादी करना चाहती थी जबकि प्रीति के परिवार वाले इस शादी को स्वीकार नहीं कर रहे थे। गांव की पंचायत ने भी प्रीति को समझाया लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं थी।
विज्ञापन


बुधवार की रात भी जब प्रीति शादी करने की जिद करते हुए उक्त लड़के के घर जाने लगी तो प्रीति के पिता लियाकत मसीह ने उसके सिर में ईंट मार दी। प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ ने बताया के पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी लियाकत मसीह और दादा बरकत मसीह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले में नामजद उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापे मार रही है। जल्दी ही दोनों नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed