{"_id":"612a24778ebc3e79c52b7295","slug":"two-punjabi-men-died-in-accident-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में हादसा: पंजाबी मूल के दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत, मोगा और रायकोट में पसरा मातम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेरिका में हादसा: पंजाबी मूल के दो युवकों समेत तीन लोगों की मौत, मोगा और रायकोट में पसरा मातम
Sat, 28 Aug 2021 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 Aug 2021 05:27 PM IST
सार
पंजाबी पुलिस अधिकारी हरमिंदर सिंह ग्रेवाल अपनी साथी पुलिस अफसर कैपरी हीरीरा के साथ कैलिफोर्निया में हाईवे नंबर 99 पर जा रहे थे। दूसरी तरफ से रायकोट शहर का युवक मंजोत सिंह थिंद अपने पिकअप पर तीन अन्य दोस्तों के साथ आ रहा था।
विज्ञापन
अमेरिका में हादसे में मारे गए पंजाबी युवक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में हुए एक सड़क हादसे में पंजाबी मूल के अमेरिकी पुलिस अफसर और एक महिला पुलिस अफसर सहित एक अन्य पंजाबी युवक की मौत हो गई, जबकि तीन पंजाबी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के बारे में अमेरिका की पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
मृतकों में पंजाब के मोगा से संबंधित अमेरिकी पुलिस का अधिकारी हरमिंदर सिंह ग्रेवाल, उसकी साथी महिला पुलिस अफसर कैपरी हीरीरा और लुधियाना के रायकोट शहर का 24 वर्षीय युवक मंजोत सिंह थिंद शामिल हैं। यह दुर्घटना अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया सैकरामेंटो के शहर मनटीका स्थित हाईवे नंबर 99 पर हुई।
विज्ञापन
पंजाबी पुलिस अधिकारी हरमिंदर सिंह ग्रेवाल अपनी साथी पुलिस अफसर कैपरी हीरीरा के साथ कैलिफोर्निया में हाईवे नंबर 99 पर जा रहे थे। दूसरी तरफ से रायकोट शहर का युवक मंजोत सिंह थिंद अपने पिकअप पर तीन अन्य दोस्तों के साथ आ रहा था। मंजोत का तेज रफ्तार पिकअप सड़क के बीच बने बैरीकेड को तोड़ते हुए दूसरी तरफ सामने से आ रही हरमिंदर सिंह ग्रेवाल की पुलिस कार से सीधा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मंजोत सिंह थिंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरमिंदर सिंह ग्रेवाल और उनकी साथी पुलिस अफसर कैपरी हीरीरा ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रायकोट में मंजोत सिंह थिंद के चचेरे भाई हरपाल सिंह थिंद ने बताया कि मंजोत का पूरा परिवार अमेरिका में ही रहता है। यूनिवर्सिटी खत्म करने के बाद मंजोत अब कारोबार करने लगा था। घटना के दिन वह अपने तीन दोस्तों के साथ उनके किसी काम से यूनिवर्सिटी गया था। जब वे वापस आ रहे थे तो हादसा हो गया। मंजोत के तीनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना से मोगा और रायकोट शहर में मातम छाया हुआ है। मोगा के हरमिंदर सिंह ग्रेवाल के अमेरिका पुलिस में भर्ती होने पर बहुत जश्न मनाया गया था।