फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three Died and Many injured as Two Buses Collided in Moga of Punjab

मोगा: सिद्धू के कार्यक्रम में जा रही बस हादसाग्रस्त, तीन की मौत और 37 घायल, सोनू सूद अस्पताल पहुंचे

Fri, 23 Jul 2021 09:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jul 2021 09:35 AM IST
सार

निजी बस में सवार लोग चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान गांव लोहारा के पास पंजाब रोडवेज मोगा डिपो की बस से निजी बस की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Three Died and Many injured as Two Buses Collided in Moga of Punjab
मोगा में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ जा रहे जीरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिनी बस मोगा के गांव लोहारा के पास पंजाब रोडवेज की बस से जा टकराई। इस हादसे में मिनी बस के चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नौ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज व डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है। इस दौरान फिल्म अदाकार सोनू सूद भी सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जीरा विधानसभा क्षेत्र के गांव मलसियां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक काफिला शुक्रवार सुबह मिनी बस में सवार होकर चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब साढ़े सात बजे मिनी बस गांव जनेर के पास संपर्क सड़क से निकलकर हाईवे पर आई तो मोगा से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। बस यात्रियों की चीख पुकार सुन कर आसपास के गांवों के लोग मदद के लिए पहुंचे और दोनों बसों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस समेत विभिन्न गाड़ियों के माध्यम से इन्हें सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही एसएमओ डॉ. सुखप्रीत बराड़ ने सभी डॉक्टरों और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को भी मदद के लिए बुलाया। इस हादसे में मिनी बस चालक समेत कुल तीन लोगों की मौत हो हुई है। चालक के अलावा बाकी दो मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता थे। 


सिविल अस्पताल पहुंचे डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि मिनी बस की स्पीड ज्यादा थी जिसके कारण हादसा हुआ। राज्य सरकार की हिदायत के मुताबिक सभी घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज करवाया जा रहा है। उधर, राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मोगा के डीसी को सभी घायलों को तुरंत पूरा इलाज मुहैया कराने और सरकार को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये वित्तीय मदद का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed